फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Respect of teachers at retirement

सेवानिवृत्ति पर टीचरों का हुआ सम्मान

Wed, 01 Jul 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 01 Jul 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Respect of teachers at retirement

उन्नाव। सेवानिवृत्ति के दिन जब टीचरों को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया तो उनकी आंखें नम हो गईं। शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनकी जीपीएफ के चेक दिए गए। सेवानिवृत्त होते ही उनके चेक मिलें तो टीचरों ने इसका श्रेय बीएसए को दिया।

विज्ञापन


विकास भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि शिक्षकों द्वारा दिए हुए अच्छे संस्कारों से ही बच्चे परिवार का नाम रौशन करते हैं। 30 जून को जिले के परिषदीय विद्यालयों से वर्ष 2015 में 174 टीचरों को सेवानिवृत्त होना था।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने जीपीएफ की फाइलों का काम पहले से ही पूरा करा लिया था। समारोह में कुल 151 टीचरों को चेक  दिए गए, जबकि 14 टीचर इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। वहीं 9 शिक्षकों के अभिलेख पूरे न हो पाने के कारण उनके चेक तैयार नहीं हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि जिन टीचरों के चेक बनकर नहीं आए हैं, उन्हें 27 जुलाई को डीएम कार्यालय से चेक का वितरण होगा। बीएसए कार्यालय के लेखाधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत्त टीचरों के पेंशन संबंधी प्रपत्रों को पहले ही स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।


उनके सामूहिक बीमा योजना के भुगतान के लिए भी प्रपत्र भेजे जा चुके हैं। बताया कि सभी टीचर अपने चेक का भुगतान 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त कर लें। समारोह के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संदीप कौर, बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed