{"_id":"680a7d7c2dab2c04e9096c20","slug":"report-on-three-for-burning-crops-of-20-farmers-unnao-news-c-221-1-sknp1055-130070-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 20 किसानों की फसल जलने में तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 20 किसानों की फसल जलने में तीन पर रिपोर्ट
Thu, 24 Apr 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुजिहई से रानीपुर जाने वाले मार्ग के किनारे बुधवार को खेतों में लगी आग से 20 किसानों की फसल जलने के मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रुजिहई निवासी किसान भीम, अवनीश, शशिकांत, गोवर्धन, योगेंद्र, आलोक, आनंद, विवेक पटेल, चंद्रिका प्रसाद, नवजीवन वर्मा, विनीत कुमार व शमशेर सिंह ने थाने में पुलिस को बताया कि गांव के ही अनुज, अनिल व सरवन ने मिलकर रानीपुर रोड के किनारे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगा दी। इससे लगभग 45 बीघा गेहूं की फसल जल गई। घटना को किसान राहुल पटेल व भीम पटेल ने देखा। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ आग लगाकर नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।