फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report on the couple, including the couple, who did not stop at the Quarantine Center

क्वारंटीन सेंटर में न रुकने पर दंपति सहित 8 पर रिपोर्ट

Thu, 02 Apr 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Report on the couple, including the couple, who did not stop at the Quarantine Center
दसरे प्रांत से आए लोगो को मौरावां के प्राथमिक विद्यालय प्राचीन में बने क्वारंटीन सेंटर में रोका ? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। क्वारंटीन सेंटर में न रुकने पर दंपति सहित 8 पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन ने जिले हर गांव के बाहर क्वारंटीन सेंटर बनाए हैं। इनमें बाहर से आने वाले लोगों को एहतियात के लिए 14 दिन रोका जा रहा है। लेकिन लोग अपने साथ साथ परिवार व गांव के लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं। दिन में क्वारंटीन सेंटर में रुकते हैं और रात को घर में रहते हैं। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि बाहर से आए जो लोग बिना सूचना घर में रह रहे हैं उन्हें चिह्नित कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के नाथी खेड़ा गांव में दूसरे राज्यों व शहरों से आए 33 लोगों क्वारंटीन सेंटर में न रुकने और उन्हें वहां न रुकने के लिए उकसाने पर ग्राम विकास अधिकारी ने दंपति सहित आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें 23 मार्च को दिल्ली से लौटे अनूप कुमार, 28 मार्च को लौटे संजय व उनकी पत्नी रंजना, चचेरा भाई अखिलेश के अलावा संजय कुमार, अमन, विकास, रामप्रकाश शामिल हैं। ग्राम विकास अधिकारी पुत्तनलाल पाल की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269 व 270 में रिपोर्ट दर्ज की है। वीडीओ ने बताया कि 33 में से 21 लोग क्वारंटीन सेंटर पहुंच गए हैं जबकि मजरा बड़ा खेड़ा निवासी चार लोग घर बंद कर कहीं चले गए हैं। उनका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

औरास थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में गुरुवार को 55 युवक यूपी के कई शहरों और अन्य प्रांतों से घर पहुंचे। जिनमें 12 उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों और 43 अन्य प्रांतों से गांव पहुंचे हैं। सूचना पर सीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव टीम के साथ जांच की, सभी सामान्य मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौरावां थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि कस्बे में दिल्ली, झांसी, उड़ीसा, चेन्नई, कर्नाटक, हरियाणा आदि प्रांतों से लौटकर अपने घर आए 24 लोगों की जानकारी हुई है। उन्हें समझाकर पास के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed