फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report of 41 including 2 doctors, 6 personnel of the district hospital, negative

जिला अस्पताल के 2 डॉक्टर, 6 कर्मियों सहित 41 की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 24 Apr 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Report of 41 including 2 doctors, 6 personnel of the district hospital, negative
उन्नाव। जिला अस्पताल व सरस्वती मेडिकल कॉलेज से भेजे गए 41 सैंपलों में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें दो डॉक्टर, 6 मेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए 36 सैंपल लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेेजे हैं।
विज्ञापन

संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में काम करने वाले दो डॉक्टर 6 मेडिकल स्टाफ सहित असोहा के 5, औरास के 4, अचलगंज के लटकनखेड़ा का 1, मगरायर 1, कैथनखेड़ा 1, अजगैन के पड़रिया का 1 व आसीवन के 4 लोगों सहित 41 के सैंपल जिला अस्पताल जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि कोरोना संदिग्धों में जिला अस्पताल में 10 व सोहरामऊ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में 66 लोग आइसोलेट हैं। वहीं, 46 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन 23 लोगों की हालत सही होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जिला अस्पताल से 9 व सरस्वती मेडिकल कॉलेज से 27 सैंपल जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, सफीपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 13 लोगों का परीक्षण किया। इसमें चार लोगों को जिला अस्पताल व 9 लोगों को क्वारंटीन किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ललित कुमार ने बताया कि यह सभी पीखी गांव के रहने वाले चार लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, छूही गांव में दूसरे जिलों व राज्यों से वापस लौटे 9 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed