फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report filed against three brothers and maternal uncle for molesting a teenager

Unnao News: किशोरी से छेड़छाड़ में तीन सगे भाई व मामा पर रिपोर्ट

Thu, 26 Jun 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 26 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Report filed against three brothers and maternal uncle for molesting a teenager
मौरावां। थानाक्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना में पिता की तहरीर पर तीन सगे भाई सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। वहीं, गिरफ्तार किए गए एक आरोपी की बुधवार को थाने में तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 जून की सुबह 11 बजे उसकी नाबालिग बेटी घर के पास पेड़ के नीचे जामुन बीन कर खा रही थी। इसी दौरान मोहकमगंज निवासी मोहित, बेटी से बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज की। आरोप है कि मोहित ने भाई रोहित, सुमित और मामा राजेश के साथ मिलकर बेटी की लात घूसों से पिटाई भी की। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बुधवार 25 जून को आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इससे वह बेंच से गिर गया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शोर-शराब भी किया था। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे हैं। छेड़छाड़ के आरोपी की तबीयत बिगड़ने का वीडियो वायरल होने पर सीओ अजय सिंह ने थाने पहुंच जांच की। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को प्रताड़ित करने बात निराधार है। उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी। पुलिस वाहन से ही अस्पताल पहुंचाया गया, आरोपी युवक पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed