फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   report against historysheetor filed

उन्नाव : सिपाही की पकड़ से भागे हिस्ट्रीशीटर पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 20 Jul 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
report against historysheetor filed
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र में सिपाही की पकड़ से भागे हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोमवार को जमीपुर ग्रामसभा के मजरे डिहवा में पीआरवी सिपाही के हत्थे चढ़ा रायबरेली जनपद के खीरो थाने का हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र सिंह मौका मिलते ही भाग गया था। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के बजाय मामले को दबाने में जुटी रही। इसका वीडियो वायरल हुआ तो मामला सुर्खियों में आ गया। इस घटना की जानकारी राजधानी पहुंची तो पहले पुलिस ने क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपने और फिर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लिए जाने की सूचना दी।
बताया गया था कि जमीपुर के मजरे डिहवा में ग्राम पंचायत की ओर से खड़ंजा लगाने का काम चल रहा था। खड़ंजा लगाने का विरोध गांव का रहने वाला गेंदालाल पासवान कर रहा था। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने पूर्व में की थी। सोमवार को जब खड़ंजा को लेकर विवाद हुआ तो ग्राम प्रधान ने यूपी 112 पुलिस को मौके पर बुलाया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के देपारमऊ का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र सिंह व एक वांछित मंजीत गेंदालाल की ओर से गांव में मौजूद थे। विवाद कर रहे हिस्ट्रीशीटर को सिपाही ने पकड़ लिया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर ने खुद को छुड़ा लिया था। वायरल वीडियो में पुलिस की बेचारगी भी साफ दिख रही थी। हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र सिंह, गेंदालाल, सावित्री, राजन आदि को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed