फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   repair of the bridge, there was a jam several times, people became restless

Unnao News: पुल की मरम्मत के दौरान कई बार लगा जाम, लोग हलकान

Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
repair of the bridge, there was a jam several times, people became restless
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग स्थित बाईपास पर आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिसमें रोजाना जाम के हालात बन रहे हैं। सोमवार को भी मरम्मत के दौरान एक लेन पर जाम लग गया। दिन भर यहां पर जाम की स्थिति बनी रही। चिलचिलाती धूप में लोग जाम में फंसकर बेहाल नजर आए। वहीं जाम खुलवाने में यातायात व पीआरडी के जवान मुस्तैद रहे और प्यासे ही ट्रैफिक सामान्य करने में जुटे रहे।

पिछले दो दिन से लखनऊ बाईपास पर आरओबी में कानपुर जाने वाली लेन की क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत की जा रही है। इससे यातायात रोककर निकाला जा रहा है। जिससे जाम के हालात बन रहे हैं। सोमवार को एक बार फिर सुबह दस बजे के करीब हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर वाहनों का आवागमन बाधित होने लगा। जल्दी निकलने के चक्कर में कुछ वाहन आड़े तिरछे ले गए। जिससे जाम के हालात और गंभीर हो गए। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस व पीआरडी जवान पहुंचे। जवानों ने आड़े तिरछे खड़े वाहनों को निकलवाने का प्रयास शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद लेन पर वाहनों को निकालने में सफलता मिली। हालांकि लेन में मरम्मत कार्य के चलते वाहन रेंगते हुए ही निकलते रहे। इस चिलचिलाती धूप में जाम में फंसकर वाहन सवार लोग बेहाल दिखे। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही बिना पानी के तेज धूप में ट्रैफिक सामान्य करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed