फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Repair of Sai River Bridge begins after nine months

Unnao News: नौ माह बाद सई नदी पुल की मरम्मत शुरू

Thu, 30 Nov 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 30 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Repair of Sai River Bridge begins after nine months
पीडब्ल्यूडी भरवा रहा पुल की दीवारों में आईं दरारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरास। औरास-चकलवंशी मार्ग पर नौ माह से बंद सई नदी पर परेशानी झेल रहे हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पुल की मरम्मत के लिए बजट पास होने के बाद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।

औरास कस्बे के बगल से निकली सई नदी पर बना करीब 58 साल पुराने पुल को पीडब्ल्यूडी ने अप्रैल माह में जर्जर घोषित कर दिया था। जिला प्रशासन की अनुमति पर पुल के दोनों छोरों पर सड़क पर आधी-आधी दीवार बनाकर भार वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान उन्नाव के अलावा सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर और लखनऊ जिलों को जाने वाले भारी वाहन 30 किलोमीटर का चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंच रहे थे। जिसकी निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन ने मरम्मत के लिए पैसा स्वीकृत करते हुए 39 लाख रुपये का बजट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने पुल के नीचे दरकी दीवारों में दरारें भरनी शुरू कर दिया। बताया बाद में कोटियों पर रखे खराब बियरिंग निकालने के बाद पुल के ज्वाइंट भरकर पुल पर बनाकर आवागमन सुगम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed