फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Renovated ponds start to planting

तालाबों का जीर्णोद्धार शुरू, पौधरोपण किया

Mon, 06 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 06 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Renovated ponds start to planting
तालाब जीर्णोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्रभारी डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विश्व पर्यावरण दिवस  पर जिले में एक साथ पांच सैकड़ा से अधिक तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हुआ। वहीं पुलिस लाइन, थाने और अन्य जगहों पर पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


प्रभारी डीएम/सीडीओ संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने दोस्तीनगर स्थित तालाब में फावड़ा चलाकर मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत तालाबों के  जीर्णोद्धार की शुरुआत की। इस दौरान सफीपुर एसडीएम समेत अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। यहां पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की अपील की गई।  सफीपुर के डकौली (गुरधरी) गांव में स्वास्थ्य राज्यमंत्री सुधीर रावत ने एक हाथ से फावड़ा चलाकर तालाब जीर्णोद्धार की शुरुआत की।
विज्ञापन


रिठनई व कोलुहागाढ़ा में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने मनरेगा श्रमिकों के साथ फावड़ा चलाकर तालाब जीर्णोद्धार का काम शुरू कराया। असोहा प्रतिनिधि के अनुसार  ब्लाक क्षेत्र में जीर्णोद्धार कार्यक्रम के तहत 40 तालाबों की खुदाई प्रारंभ की गई। ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत व बीडीओ देवीबक्स रैकवार ने मिर्री ग्राम पंचायत के तिंभारी तालाब में काम शुरू कराया। निमैचा में प्रधान सुशील बाबा व भाजपा नेता संजय शुक्ला ने तालाब जीर्णोद्धार की शुरुआत कराई। बीघापुर ब्लाक की ग्राम पंचायत पाली में प्रधान विश्राम यादव व वीडीओ विभव श्रीवास्तव ने  काम शुरू कराया। यहां काम करने में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फ तेहपुर चौरासी प्रतिनिधि के अनुसार  ग्राम दशहरी में तालाब जीर्णोद्धार के काम का शुभारंभ विधायक बदलू खां ने किया। यहां बीडीओ सुनील कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, डॉ. जुल्फि कार अली, बबलू सिंह, रामगोपाल पांडेय, गोविंद पांडेय, इसरत अली, मोतीलाल, पुष्कर शुक्ला आदि मौजूद रहे। थाना परिसर में थानाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ ने कटहल, गुड़हल, नीम, बेला सहित डेढ़ दर्जन पौधे रोपे। यहां र्मुईन खां, जितेंद्र यादव, अशोक कुमार मिश्र, सरोज, अमरनाथ यादव, शादाब, सौरभ मिश्र व विकास आदि मौजूद रहे। 


मिर्जा इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से आजाद मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल मगरवारा,मिर्जा यूनिट-2, कौमी एकता इंटर कालेज मसवासी में 101 छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। इस मौके पर पद्मश्री इरशाद मिर्जा, एहसान अहमद, डॉ. मोहम्मद आतिफ, संतोष दीक्षित, विजय पाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed