{"_id":"9f12cc1aa8758f0fd5037115708ba08b","slug":"remembering-martyr-tribute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद को याद कर दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद को याद कर दी गई श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 30 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील बीघापुर के ग्राम मनिकापुर में शहीद हर्ष बहादुर सिंह मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें शहीद को यादकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने मां सरस्वती व शहीद हर्ष बहादुर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री सेंगर ने कहा कि देश व समाज के उत्थान की कुंजी शिक्षा है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यालय को हर संभव सहयोग का वादा करते हुए विद्यालय को अपनी निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही विद्यालय तक मार्ग बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
श्री सेंगर को शहीद की पत्नी मंजू सिंह ने प्रतीकचिन्ह दिया। शिव हर्ष सिंह ने पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की। प्रधानाचार्य कौशल किशोर ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडी सिंह ने की। संचालन शिवनाथ सिंह ने किया।
इस अवसर पर विशाल सिंह, डॉ. यदुकुंवर सिंह, योगेश बाजपेयी, रिंकू शुक्ला, बैजनाथ सिंह, रामकरन सिंह, अनिरुद्ध सिंह, प्रधान दिवाकर सिंह, कमलेश, मुन्ना, बीरेन्द्र सिंह, पप्पू मिश्रा, सोनी मिश्रा, काली शंकर त्रिवेदी, पंकज बाजपेयी, शिवशंकर यादव, विनोद मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, फूलचन्द्र पासवान, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।