{"_id":"5828aa634f1c1bc932b3be76","slug":"remember-the-age-old-tradition-has-forced","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूरी में याद आई सदियों पुरानी परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूरी में याद आई सदियों पुरानी परंपरा
Sun, 13 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
exchangng goods
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
हजारों वर्ष पहले जब मुद्रा का चलन नहीं था तब लोग वस्तु विनिमय प्रणाली से जीवनयापन करते थे। लोगों में अनाज के बदले पशुधन और पशुधन के बदले में अनाज का आदान प्रदान होता था। हजार और पांच के नोट बंद हो जाने से वही पुरानी स्थिति उत्पन्न हो गई। बैंकों से पर्याप्त रुपया उपलब्ध न हो पाने के कारण लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को खाद, बीज और रोजाना की जरूरतों को पूरा करने के लिए नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लोगों में वस्तु विनिमय प्रणाली की हजारों साल पुरानी परंपरा की फि र से शुरुआत हो गई है। बताया जाता है कि जब किसी वस्तु के बदले कोई दूसरी वस्तु का आदान-प्रदान होता है तो उसे ही वस्तु विनिमय प्रणाली कहा जाता है। कस्बा औरास और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोग नोट उपलब्ध न हो पाने की दशा में रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए परचून की दुकानों पर अनाज को बदल कर चाय, चीनी और तेल जैसी वस्तुओं को लेकर जैसे-तैसे काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।