फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   registration for new voter list

बनें वोटर, जल्द जारी होगी सूची

Fri, 16 Sep 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 16 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
registration for new voter list
नए मतदाता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्नाव के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में फोटो युक्त मतदाता सूची और पहचान पत्र बनाने की प्रगति ठीक है। उन्होंने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान में जो लोग भी अपना नाम बढ़वाना चाहेंगे उनके नाम बढ़ाए जाएंगे। बशर्ते उनका नाम दूसरे विधानसभा क्षेेत्र की मतदाता सूची में न हो। डीएम ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान में अलग-अलग चार दिनों में जिले के सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची के साथ सुबह 10 से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे और लोगों से मतदाता सूची मे नाम बढ़ाने, फोटो लगाने, पता व अन्य खामियां ठीक कराने के लिए फार्म भरवाएंगे। डीएम ने बताया कि इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य जायजा लेते रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि ऐसे बीएलओ को भी चिह्नित किया गया है जिन्होंने लापरवाही बरती है। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ इस विशेष अभियान के दौरान साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी और वेबसाइट पर अपलोड भी की जाएगी। बताया कि यह सुनिश्चत किया जाएगा कि ऐसी गुणवत्ता युक्त मतदाता सूची बने जिसपर कोई उंगली न उठा सके। लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
इनसेट
विधानसभा सीट    पोलिंग बूथ    वर्तमान मतदाता संख्या     
बांगरमऊ        347        334216
सफीपुर        360         327272
मोहान        351         321253
उन्नाव        351        382748
भगवंतनगर 449        417135
पुरवा         424        391642
---------------------------
जिले में कुल मतदाता-21,74266
जिले में कुल मतदेय स्थल-2303
-------------------
मतदाता बनने का शेड्यूल
20 सितंबर- ग्रामसभा, स्थानीय निकाय, और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मदद से फोटोयुक्त मतदाता सूची का सत्यापन।
18 सितंबर,मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल और बूथ लेवल एजेंट के साथ मतदाता सूची के दावों आपत्तियों का निस्तारण।
15 सितंबर से 31 अक्टूबर मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियों का निस्तारण।
2 जनवरी 2017, फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश।
-----
यह फार्म भरे
फार्म-6, वोटल लिस्ट में नाम बढ़वाने के लिए।
फार्म-7, मदताता सूची में नाम कटवाने के लिए।
फार्म-8, मतदाता सूची में नाम, पिता का नाम, उम्र या फोटो की गलती ठीक कराने के लिए।
फार्म-8-ए, एक ही विधानसभा में स्थायी या अस्थायी  पता बदलवाने के लिए।
---------
इस दिन पोलिंग बूथों पर मिलेंगे बीएलओ
18 सितंबर, 25 सितंबर, 9 अक्टूबर और 23 अक्टूबर.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed