फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   refar

दुष्कर्म पीड़िता के अधिवक्ता को दिल्ली के एम्स से लखनऊ रेफर किया गया

Wed, 29 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
refar
उन्नाव। दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती रायबरेली में हुए रहस्यमय सड़क हादसे में घायल हुए कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के वकील को एम्स से लखनऊ के राममनोहर लोहिया सुपर स्पेशियालिटी सेंटर रेफर कर दिया गया है। मंगलवार कड़ी सुरक्षा में दिल्ली से कड़ी सुरक्षा में रवाना हुई टीम रात तक लखनऊ पहुंचेगी। रात 8 बजे तक टीम फिरोजाबाद पहुंची थी।
विज्ञापन

कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह 28 जुलाई 2019 को अपनी कार से पीड़िता की चाची और मौसी के साथ रायबरेली जेल में बंद पीड़िता के चाचा से मिलने जा रहे थे। रायबरेली के थाना गुरुबक्शगंज में हुए रहस्यमय सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर लग गई थी। हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी, जबकि कार चला रहे वकील व पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर से एयरलिफ्ट से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई महीने एम्स में इलाज के बाद पीड़िता को छुट्टी दे दी गई थी। वह परिवार के साथ एम्स के हास्टल में रह रही है। अभी तक कोमा में होने से घायल वकील का एम्स में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

हालत में सुधार होने पर एक सप्ताह पहले एम्स के डाक्टरों ने वकील महेंद्र को लखनऊ के राममनोहर लोहिया सुपर स्पेशियालिट सेंटर में रेफर कर दिया था। भर्ती कराने को कहा था। न्यायालय के निर्देश पर रविवार को जिले से डा. आरपी सचान व फार्मासिस्ट रोहित बाजपेई को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया था। मंगलवार को एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद सुबह 10:30 बजे टीम लखनऊ लाने के लिए रवाना हुई। सुरक्षा में सीआरपीएफ के साथ पुलिस लाइन से दरोगा जगत सिंह की तैनाती की गई है। साथ चल रहे डा. आरपी सचान ने बताया कि वकील को अभी लखनऊ के राम मनोहर लोहिया सुपर स्पेशियालिट सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। वहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चलेगा। उन्होंने रात तक लखनऊ पहुंचने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed