{"_id":"66f84f9438e6aa0cb800afa4","slug":"record-883-mm-rainfall-in-12-hours-temperature-dropped-unnao-news-c-221-1-sknp1055-120506-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 12 घंटे में 8.83 मिमी बारिश हुई रिकार्ड, तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 12 घंटे में 8.83 मिमी बारिश हुई रिकार्ड, तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
उन्नाव। दो दिन से रुक, रुककर हो रही बारिश से खेती किसानी का काम रुक गया है। वहीं लगातार गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश ने राहत दी है। इसके अलावा जलभराव और बिजली संकट ने लोगों को परेशान कर रखा है।
शुक्रवार शाम आठ बजे से शनिवार सुबह आज बजे तक रुक, रुककर बारिश होती रही। इस दौरान शुक्रवार के बराबर ही 8.83 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सबसे ज्यादा सदर तहसील में 25, सफीपुर व बीघापुर में दो-दो, बांगरमऊ में नौ, हसनगंज में चार और पुरवा में 11 मिमी पानी बरसा। दो दिन से हो रही बारिश के चलते खेत खलिहान पानी से लबालब हो गए। जिसके चलते आलू व सरसों की बुआई की तैयारी कर रहे किसानों का फिलहाल इंतजार बढ़ गया है।
उधर, धान की फसल को पानी से फायदा पहुंचा है। शनिवार पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बीच बीच में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं शहर में जलभराव और गांवों में कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
--
ठप रही बिजली आपूर्ति
मौरावां। बिजली उपकेंद्र हिलौली से संचालित पांच फीडरों की आपूर्ति शुक्रवार रात करीब दो बजे से अचानक बंद हो गई। जिसमें हिलौली, करदहा, लउवा, हरदी व मर्दनपुर फीडरों से जुड़े गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार सुबह लाइनमैनों ने फॉल्ट खोजना शुरू किया। पश्चिम गांव के पास 33 हजार केवी के इंसुलेटर फुंके और तार जले मिले। शनिवार सुबह नौ बजे मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई। अवर अभियंता हिलौली बसंत लाल ने बताया कि रात को फाल्ट सही नहीं हो सका था। सुबह लाइनमैन भेज कर मरम्मत कार्य कराया गया। उधर, अजगैन उपकेंद्र से जुड़े नवई व रायपुर गढ़ी फीडर भी फाल्ट से रात भर बंद रहे। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी।
-- -- -
बच्ची को मलेरिया, अधेड़ को डेंगू की पुष्टि
मानसून के मौसम में एक बार फिर डेंगू फैलाने वाले क्यूलेक्स और मलेरिया फैलाने वाले एडीज मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हसनगंज के निंदेमऊ गांव निवासी 55 वर्षीय अधेड़ को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया तो जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के सरोसी गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची में मलेरिया की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला संक्रामक रोग अधिकारी डॉ. अंकिता सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को मरीजों के घर और आसपास के क्षेत्रों में जांच कराई जा रही है।