फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Received the third installment, the shadow of the roof will be on the head of the poor

Unnao News: मिली तीसरी किस्त, गरीबों के सिर पर होगी छत की छाया

Thu, 27 Jul 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Received the third installment, the shadow of the roof will be on the head of the poor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के पात्र लाभार्थियों का जल्द पक्के घर का सपना पूरा हो सकता है। प्रदेश सरकार से पक्के आवास के लिए मिले 2.5 करोड़ के बजट को लाभार्थियों के खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
निकायों में रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो भूमि होने के बाद भी झोपड़ी या कच्चे मकान में रह रहे हैं। ऐसे शहरी गरीब पात्रों को सरकार प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए अनुदान देती है। एक आवास पर तीन किस्तों में लाभार्थियों को ढाई लाख की धनराशि दी जाती है। इसमें पहली किस्त 50 हजार, दूसरी किस्त 1.50 लाख और अंतिम किस्त 50 हजार की दी जाती है। जिला नगरीय विकास अभिकरण विभाग की ओर से पात्रों की सूची तैयार कराकर मुख्यालय भेजी जाती है। वर्तमान समय में विभाग के पास ऐसे 2500 लाभार्थियों की सूची थी जो लंबे समय से तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे थे। शासन ने इनमें से 500 लाभार्थियों के लिए 2.5 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। डूडा ने धनराशि को लाभार्थियों के खातों में भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इंसेट
छह माह पहले किया था आवेदन
लाभार्थियों ने छह माह पहले आवेदन किया था। इससे पहले मिली किस्तों से लाभार्थियों ने पुराने कच्चे व जर्जर मकान गिरवाकर नींव आदि भरान का काम शुरू किया था। नींव बनाने के बाद दूसरी किस्त के लिए आवेदन किया था। किस्त मिलने पर लिंटर डलवाया था। फिर फिनिशिंग के लिए तीसरी किस्त की मांग की थी। हालांकि पैसा आने में छह माह का समय लग गया। अमर उजाला ने जून माह में किस्त न मिलने से लाभार्थियों के अधूरे पड़े आवासों की समस्या उठाई थी। जिसका संज्ञान लेकर डूडा विभाग ने शासन को पत्र लिखा था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने तीसरी किस्त जारी कर दी। हालांकि दो हजार लाभार्थियों को अभी तीसरी किश्त का इंतजार है। पीओ डूडा अरविंद सिंह ने बताया कि जो बजट मिला है उसे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया गया है। शेष बचे लाभार्थियों का पैसा भी एक सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed