{"_id":"c3054c75382a6ebd5b1d5d9513832a1b","slug":"ravasaheb-fort-complex-built-in-the-guest-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावसाहब के किले परिसर में बनेगा गेस्ट हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावसाहब के किले परिसर में बनेगा गेस्ट हाउस
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवंतनगर (उन्नाव)। बीघापुर तहसील क्षेत्र के डौंडियाखेड़ा स्थित अमर शहीद रावराम बक्स सिंह किले में गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। साथ ही बाउंड्रीवाल, नव गृह वाटिका और पंचवटी का निर्माण भी कराया जाएगा। ये घोषणाएं मंगलवार को वन महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे जंतु उद्यान राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव प्रताप यादव ने पौधरोपण के बाद की। उन्होंने कहा कि राजा राव राम बक्स सिंह इस बैसवारा भूमि के महान सपूत थे। उनके क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है।
वन्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किले परिसर को हरा-भरा बनाए रखें। प्रदेश सरकार पौधरोपण को आंदोलन के रूप में चला रही है। तीन साल में 15 करोड़ पौधे लगाए गए और 1500 हरित पट्टियां बनवाई गई हैं। प्रभारीमंत्री ने सभी से पौधरोपण की अपील की।
क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि प्रदेश सरकार बनने पर इस ऐतिहासिक किले को सजाने व संवारने की जो कल्पना बनाई थी वह आज मूर्त रूप ले रही है। किले का विकास कार्य शुरू हो गया है। कामेश्वर मंदिर तक मार्ग बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। अमर शहीद रावसाहब के सम्मान में जो कुछ आवश्यकता होगी उसे मैं कराने का प्रयास पूरी निष्ठा के साथ करूंगा।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी संदीप कौर ने कहा कि पर्यावरण समस्या से मुक्ति के लिए पौधे लगाएं। घर में शौचालय बनवाएं व प्रकृति को संरक्षित करे। एसपी एमपी सिंह ने कहा कि पौधे लगाने से पर्यावरण शुद्ध होगा। बीमारियां कम होंगी। वन प्रभारी निदेशक बीके मिश्रा आभार जताया। वन विभाग के अधिकारियों ने अतिथियों को बेल व तुलसी के पौधे भेंट किए। इस अवसर पर लोगों में एसडीएम मृत्युंजयराम, बीडीओ बीके यादव, रावराम बक्श सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक बैजनाथ सिंह एवं सपा विस अध्यक्ष फूलचंद्र पासवान, अजयपाल सिंह, उदयवीर सिंह, पीके सिंह, संकठा सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, सुधीर शर्मा, मोहन सिंह आदि रहे।