फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rare species caught 650 turtles

दुर्लभ प्रजाति के 650 कछुए पकड़े

Wed, 12 Aug 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 12 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rare species caught 650 turtles

उन्नाव। मगरवारा चौकी पुलिस ने भारी मात्रा में दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद किए, जबकि कछुआ तस्कर पुलिस के हाथ से फिसल गया। हालांकि गुडवर्क की इस कहानी में कई छेद हैं। चौकी पुलिस ने दोपहर करीब डेढ़ बजे गंगाघाट थानाक्षेत्र में एक अहाते से कछुए बरामद किए। सभी टब को पुलिस ने लोडर में लदवाया और मौके से दो लोगों को हिरासत में भी लिया। लेकिन सिर्फ कछुए ही कोतवाली पहुंचे। हालांकि पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर  ली है।

विज्ञापन


मगरवारा पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश दीक्षित के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गश्त के दौरान चौकी क्षेत्र के लक्कड़ बाबा मंदिर के पास एक संदिग्ध हालात में खड़े युवक को वाहन का इंतजार करते देखा। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, सिपाही ने पीछा किया मगर वह भागने में सफल रहा। चौकी इंचार्ज के मुताबिक मौके से सात टब में 650 कछुए बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि तस्कर की पहचान कर ली गई है। वह शहर के मोहल्ला तालिब सरांय निवासी अफजाल है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी राजीव मिश्रा ने कछुए दुर्लभ प्रजाति के होने की बात बताई है। हालांकि पुलिस के गुडवर्क की इस कहानी में कई छेद नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मगरवारा चौकी पुलिस ने दोपहर करीब डेढ़ बजे सहजनी स्थित विद्युत उपकेंद्र के सामने आनंदपुरम में स्थित एक अहाते से कछुए बरामद किए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक पुलिस एक महिला और एक युवक को भी हिरासत में लेकर अपने साथ गई थी। हालांकि पुलिस किसी की गिरफ्तारी या हिरासत में लिए जाने की बात से इनकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed