फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   rape victim

हादसा या साजिश। फॉरेंसिक टीम ने की जांच

Mon, 25 Nov 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
rape victim
नवाबगंज। विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के साथ 28 जुलाई को रायबरेली जिले में हुए सड़क हादसे में खुद को प्रमुख गवाह बताने वाले नवाबगंज पूर्व ब्लॉक प्रमुख की कार में ट्रक की टक्कर साजिश थी या हादसा। पुष्टि करने के लिए उन्नाव फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। टीम ने घटनास्थल पर पेपर डेमो किया और कार का तकनीकी मुआयना भी किया।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। जरूरत पड़ी तो लखनऊ फॉरेंसिक लैब की टीम भी जांच करेगी। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गौरा कठेरवा गांव निवासी, नवाबगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कानपुर रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रक चालक पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के तीसरे दिन रविवार सुबह 11 बजे उन्नाव पुलिस की चार सदस्यीय फॉरेंसिक टीम अजगैन कोतवाली पहुंची। टीम की अगुवाई कर रहे शोएब खान ने अजगैन कोतवाली में खड़ी पूर्व ब्लॉक प्रमुख की कार व टक्कर मारने वाले ट्रक का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां करीब दो घंटे जांच के बाद टीम लखनऊ-कानपुर हाईवे पर उस स्थान पर पहुंची। जहां शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे घटना हुई थी। घटनास्थल पर हादसे का पेपर डेमो किया। घटनास्थल पर 30 मिनट रुकने के बाद टीम वापस लौट गई। अजगैन एसओ अजयराज वर्मा ने बताया कि टीम जरूरी तथ्यों को जुटाकर अपनी रिपोर्ट विधि विज्ञान प्रयोशाला लखनऊ भेजेगी। जरूरत हुई तो लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को भी जांच के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
यह था मामला
शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे नवाबगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश प्रताप सिंह अपनी कार से उन्नाव की ओर जा रहे थे। पुलिस को तहरीर देकर उन्होंने बताया था कि लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक ढाबे के पास कानपुर की ओर जा रहे कानपुर के रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रक ने हत्या के इरादे से उनकी कार में पीछे से टक्कर मारी। बताया कि ट्रक चालक ने ट्रक को पीछे लेकर दोबारा कार में टक्कर मारी। उनके साथ में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के एक मुकदमे में जमानत लेने वाला व्यक्ति भी था। हलांकि ट्रक चालक दोबारा टक्कर मारता इससे पहले ही वह दोनों कार से कूद गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला था। आरोप लगाया कि उन्हें कई बार धमकी दी गई कि वह दुष्कर्म पीड़िता व उसके चाचा की मदद न करें। आरोप है कि उन दोनों पर हत्या के इरादे से साजिशन हमला कराया गया। पुलिस ने कानपुर रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रक के अज्ञात चालक के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed