फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rape victim gives birth to a child

Unnao News: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म

Sun, 17 Nov 2024 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Rape victim gives birth to a child
उन्नाव। सदर कोतवाली के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। समय से पहले प्रसव होने से बच्चे का वजन कम होने व अन्य दिक्कतों के चलते उसे सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती किया गया है। पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज न कराने पर पुलिस ने शनिवार को बयान लिए। आरोपी की पहचान के लिए डीएनए सैंपल भी लिया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली 19 साल की युवती ने बताया कि वह इंटरमीडिएट पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग जाती थी। अप्रैल 2024 में बरवट नहर के पास उसकी एक युवक से मुलाकात हुई। पीड़िता के मुताबिक, युवक हमेशा मुंह पर गमछा बांधे रहता था। युवती के मुताबिक, उसी महीने युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय एक और युवक था, उसने दुष्कर्म किया कि नहीं यह उसे पता नहीं।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को भी नहीं बताया। पुलिस के पूछने पर बताया कि सूचना देने के लिए उसके मोबाइल में बैलेंस नहीं था। घटना के तीन महीने बाद उसके पेट में दर्द हुआ तो डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर अल्ट्रासाउंड की सलाह दी लेकिन रुपये न होने से अल्ट्रासाउंड भी नहीं करा पाई। कुछ दिन बाद परिजनों ने बेटी से जानकारी ली तो वह सन्न रह गए। हालांकि बदनामी की डर से परिजनों ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नवंबर शुक्रवार की शाम युवती को प्रसव पीड़ा हुई तो रात 8:30 बजे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में युवती ने बेटे को जन्म दिया। प्रसव सात महीने में होने से नवजात का वजन 1700 ग्राम होने और कुछ अन्य दिक्कतें होने पर उसे एसएनसीयू में भर्ती किया गया। जिला अस्पताल से रात में ही कोतवाली पुलिस को सूचना भेजी गई। शनिवार को पुलिस ने प्रसूता के बयान दर्ज किए और बच्चे के पिता की पहचान के लिए डीएनए सैंपल भी लिया। हालांकि युवती और उसके परिजन एफआईआर दर्ज नहीं कराने की बात कह रहे हैं।

कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि युवती किसी का नाम नहीं बता रही है। युवती के मुताबिक, युवक मुंह में गमछा बांधे था। जब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होती, डीएनए सैंपल भी नहीं भेजा जा सकता। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed