{"_id":"2de995be0a84294b0fa689399304973d","slug":"rape-hindi-news-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म, दो बेटियों से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म, दो बेटियों से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। चौबीस घंटे के भीतर जिले में एक और महिला दुष्कर्म की शिकार हुई जबकि दो बेटियों के साथ छेड़छाड़ हुई। पुलिस ने तीनों ही घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अजगैन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गुरुवार शाम घास लेने गांव के बाहर गई थी। महिला यूकेलिप्टस के बाग में घास काट रही थी। एक युवक ने कनपटी में तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है। अजगैन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, अचलगंज थानाक्षेत्र में शौच को जा रही युवती को गांव के ही चार युवकों ने रास्ते में रोक छेड़खानी करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि शोर मचाने पर दबंग उसे जान-माल की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
इसी तरह, औरास थानाक्षेत्र के एक गांव में खेत गई किशोरी से पड़ोस के गांव निवासी युवक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने शोर मचाया तो युवक धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि उसने युवक के परिजनों से शिकायत की तो युवक और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।