फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Raised awareness, connected the booths with history

जागरुकता का उठाया बीड़ा, बूथों को इतिहास से जोड़ा

Sun, 20 Feb 2022 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness, connected the booths with history
उन्नाव। अलग-अलग ब्लॉकों में बनाए गए मॉडल बूथों का शनिवार को स्वीप प्रभारी ने शुभारंभ किया। बच्चों ने कठपुतली शो के माध्यम से मतदाता जागरुकता का संदेश दिया। सीडीओ ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी 29 मॉडल बूथों को भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

बीघापुर में सर्व महिला मतदाता बूथ (पिंक बूथ) को कल्पना चावला बूथ नाम दिया गया। स्वीप प्रभारी सीडीओ दिव्यांशु इसका शुभारंभ किया। यहां बच्चों ने कठपुतली शो के माध्यम से मतदाता जागरुकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

अन्य बूथों को राकेश शर्मा बूथ, क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम, सावित्रीबाई फुले आदि नाम दिए गए हैं। सीडीओ ने उपस्थित लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की। इस दौरान विश्वनाथ प्रताप सिंह, पवन कुमार, रत्ना पांडेय उपस्थित रहीं। बीईओ नसरीन फारुकी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक के राजकीय बालिका इंटर कालेज में बने मॉडल बूथ का स्वीप प्रभारी ने शुभारंभ किया। शिक्षिका ने मतदाता जागरुकता गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी से मतदान का आग्रह किया।
डीआईओएस राजेंद्र पांडेय मौजूद रहे। स्वीप की नोडल अधिकारी मीनाक्षी गंगवार, शिक्षिका स्नेहिल पांडेय, मसर्रत फातिमा उपस्थित रहीं। अबकी मतदान से कोई न छूटे क्योंकि निकलेंगे मतदाता तभी तो जीतेगा उन्नाव का संदेश दिया गया।

नगर पालिका गंगाघाट में बने मॉडल बूथ का शुभारंभ भी किया गया। यहां नरेंद्र मोहन मिश्र, प्रभारी बीएसए अजीत निगम, शिक्षिका रचना सिंह उपस्थित रहीं।
प्रभारी बीएसए अजीत कुमार निगम ने मैचलेस विद्यालय पहुंचकर सर्व महिला बूथ का शुभारंभ किया। नगर की शिक्षिकाओं ने आकर्षक बैज, टोपी, व संदेश लिखे स्लोगन वाली पट्टियां, सेल्फी प्वाइंट तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed