फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rain stopped, construction of expressway gained momentum

Unnao News: बारिश थमी, एक्सप्रेसवे के निर्माण में आई तेजी

Fri, 27 Sep 2024 04:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
Rain stopped, construction of expressway gained momentum
उन्नाव। लखनऊ और कानपुर के बीच एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के निर्माण में तेजी आई है। निर्माण एजेंसी का दावा है कि लगभग 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों का दावा है कि मई 2025 तक पूरा करने की समय सीमा तय है, लेकिन प्रयास है कि इसी साल यह एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाए।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर के बीच बन रहे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे (एनई-6) उन्नाव जिले में लंबाई 45.3 किलोमीटर है। एनएचआई के रीजनल अफसर संजीव शर्मा और पीएनसी के निदेशक आशीष जैन ने छह सितंबर को इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था और काम में देरी पर नाराजगी जताई थी। निर्माण करा रहे ईंजीनियरों ने बारिश की वजह से काम तेजी से न चल पाने की बात कही थी। इसपर अधिकारियों ने एक सप्ताह में काम तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए थे। इधर बारिश थमने के बाद एक्सप्रेसवे के निर्माण में तेजी आई है। तीन अंडरपास के साथ ही असोहा ब्लाक से अचलंगज ब्लाक क्षेत्र तक सड़क बनाने का काम चल रहा है। पीएनसी के मैनेजर उदित जैन ने बताया कि एक्सप्रेसवे का निर्माण मई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है, लेकिन पूरा प्रयास है कि इससे पहले ही पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed