{"_id":"64cfe6f80d1dd998cc002ad8","slug":"rain-increased-trouble-broken-connectivity-of-many-villages-boat-movement-started-unnao-news-c-223-1-sknp1030-1540-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बारिश ने बढ़ाई मुसीबत कई गांवों का टूटा संपर्क, नाव से आवागमन शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बारिश ने बढ़ाई मुसीबत कई गांवों का टूटा संपर्क, नाव से आवागमन शुरु
Mon, 07 Aug 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर/भरुआसुमेरपुर/मौदहा/ मुस्करा। लगातार बारिश के चलते उफनाती नदियां व नालों की वजह से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। कच्चे मकानों के ढहने का सिलसिला लगातार जारी है। नदियों के उफान से कई गांवों का सीधा संपर्क टूट गया है। वहीं मार्गों का आवागमन बाधित है। सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। जिससे लोगों का निकलना भी दुश्वार है। वहीं निर्माणाधीन ओवरहैड टैंक के पास जलभराव होने से आपरेटर परेशान हैं।
जिले में करीब एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के चलते लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह लगातार बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही है। वहीं पिछले 24 घंटे में करीब 60 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। केवीके वैज्ञानिक डॉ शालिनी ने बताया कि अगले चार दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहा है। बताया कि 13 से 19 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। कहा कि किसान भाई तिल, उर्द, मूंग व मूंगफली की फसलों में जलभराव न होने दें। जलभराव होने पर पानी को खेत से बाहर निकाल दें। साथ ही बागवानी के लिए मौसम उपयुक्त है। वहीं मौदहा बांध के अधिशाषी अभियंता करन पाल का कहना कि यमुना बेतवा में करीब एक मीटर जल स्तर बढ़ा है। रविवार शाम छह बजे जलस्तर यमुना 96.250 मीटर और बेतवा का 96.480 मीटर दर्ज किया गया है।
सुमेरपुर संवाद के अनुसार रविवार को बिदोखर पुरई निवासी देवीदीन श्रीवास एवं संतोष श्रीवास की अटारी भरभराकर ढह गई। जिससे दोनों की गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया है। ग्राम प्रधान सुंदरलाल प्रजापति ने घटना से लेखपाल को अवगत कराया है। वहीं नरायनपुर गांव में पड़ोसी ने बारिश के दौरान नापदान बंद कर दिया। जिससे मकान में पानी भर जाने से तीन सगे भाइयों की लाखों की गृहस्थी खराब हो गई है। पीड़ित रुप सिंह, मलखान सिंह, छोटे सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात बारिश के दौरान पड़ोसी चंदन सिंह ने नापदान में ईंट लगाकर पानी बंद कर दिया। जिससे उनके घरों में पानी भर गया और लाखों रुपये की गृहस्थी खराब हो गई है। पीडितों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वहीं इंगोहटा गांव में पेयजल की आपूर्ति करने वाले नलकूप के पास बारिश का पानी भरने से आपरेटर परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़क किनारे पुलिस चौकी के पास पानी की टंकी बनी है। टंकी व नलकूप के आसपास बारिश का पानी भरा रहता है। यह पानी नलकूप के बोर में समाता रहता है। जिससे गांव में प्रदूषित पानी पहुंच रहा है। नलकूप ऑपरेटर बच्चा प्रजापति ने बताया कि जलभराव होने से नलकूप व आपूर्ति चालू करने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने टंकी और नलकूप के पास से जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -
रपटाें के ऊपर बह रहा पानी, गांवों में अलर्ट
मौदहा। चंद्रावल नदी सहित क्षेत्रीय छोटे-बड़े नदी नाले वर्षा के चलते उफान पर हैं। क्षेत्र के एक दर्जन रपटों के ऊपर से कई कई फिट ऊपर पानी निकलने से आवागमन ठप हो गया है। रविवार को एसडीएम राजेश मिश्रा सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके की स्थितियों का जायजा लिया। लेखपालों को किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैनात किया गया है। वहीं गांव-गांव मुनादी कराई जा रही है।
रपटे के ऊपर पानी बहने से मौदहा, सिसोलर भुलसी मार्ग पर है। जहां सिसोलर सहित दर्जनों गांव प्रभावित हैं। मुख्य नदी चंद्रावल में रपटे से करीब छह फीट ऊपर पानी बहने से करीब 16 गांवो का कस्बे से संपर्क टूट गया है। वहीं गढ़ा गांव में केन नदी के नाले पर तेजी से पानी बढ़ने से रपटा पुल के ऊपर करीब 10 फीट चल रहा है। वहीं विरमा नदी में बाढ़ से सरीला व मौदहा के मुस्करा क्षेत्र के बीच शिवनी बहलगांव मार्ग में बने रपटा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे कई दिनों से गांवों का आवागमन ठप है।
वहीं शिवनी गांव के पास पुलिया धंसने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। साथ ही श्याम नदी में पानी बढ़ने से फत्तेपुरवा व गुरदहा रपटा पुल के ऊपर से कई दिनों से पानी बह रहा है। जिससे गांव का आवागमन ठप है। वहीं भवानी गांव मार्ग के बीच बना रपटा पुल भी डूब गया है। पारा के निकट सुनार नाला में पानी भरा होने से गांव का संपर्क टूट गया है। वहीं गुढ़ा गांव में अनवरत बारिश के चलते सूरज प्रसाद का कच्चा मकान ढह गया। जिससे वहां बंधी तीन बकरियों की मलबे में दबकर मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- -
रपटों के ऊपर से बह रहा पानी, गांवों का संपर्क टूटा
मुस्करा (हमीरपुर)। विरमा नदी में उफान पर है वहीं मौदहा बांध से छोड़े गए पानी से रपटों व सड़कों के ऊपर से पानी बह रहा है। वहीं किसानों के खेतों में भी पानी भर जाने से सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हो गई है। नदी के उफान के चलते कस्बा से भैंसांए, बंडवा, उपरहंका, चंदौरा, बिलगांव, पतरिया डेरा, सिद्ध बाबा का डेरा, पाल का डेरा, आदि गांव के संपर्क मार्ग के ऊपर बहते पानी के चलते टूट गया है।
कस्बा थाना क्षेत्र के मौदहा बांध से शुक्रवार शाम छोड़े गए पानी से नदी उस पार के गांवों का संपर्क कस्बे से टूट गया। बांध के अधिशाषी अभियंता करन पाल ने बताया कि बांध से शुक्रवार को विरमा नदी में 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बंडवा के किसान दद्दू पाल ने बताया उनका नदी किनारे 17 बीघे खेत है जिसमें मूंगफली की फसल बोई थी। नदी में बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के उफान से उनके खेतों में पानी भर गया। मुआवजेे की मांग की है।