फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Raid simultaneously in eight units of Super House Group

Unnao News: सुपर हाउस ग्रुप की आठ यूनिटों में एक साथ छापा

Tue, 27 Jun 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Raid simultaneously in eight units of Super House Group
सोनिक (उन्नाव)। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुपर हाउस ग्रुप की टेनरी, गारमेंट्स सहित आठ यूनिटों में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की 30 टीमों ने एक साथ छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से प्रबंधन में खलबली मच गई। सोमवार देर रात तक जांच अधिकारी अकाउंट विभाग में यूनिटों की आय-व्यय सहित अन्य बिंदुओं पर गहन जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

दही चौकी औद्योगिक में स्थित सुपर हाउस के सेफ्टी यूनिट, गारमेंट यूनिट, गुड ईयर यूनिट, शू डिवीजन, दो टेनरी सहित आठ यूनिटों में सोमवार दोपहर करीब एक बजे एसजीएसटी के अधिकारी अलग-अलग वाहनों से पहुंचे। एचआर, मैनेजर और ट्रांसपोर्ट सेक्शन में पहुंचकर अभिलेखों और कंप्यूटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार जांच कर रहे अधिकारी, कंपनियों के पिछले दो साल का आय-व्यय का ब्योरा जांचने के साथ कर्मचारियों और ट्रांसपोर्टेशन खर्च का भी मिलान कर रहे हैं।
विज्ञापन

कंपनी के बैंक अकाउंट से हुए लेनदेन की भी जांच की जा रही है। इस दौरान फैक्टरी प्रबंधन के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं। सूत्रों के अनुसार जांच टीम कागजों और कंप्यूटर डाटा का बारीकी से मिलान कर रही है। इससे काफी वक्त लगने से अनुमान है। जांच के दौरान अधिकारियों ने यूनिटों के गेट बंद करा दिए। इसके बाद अकाउंट व अन्य जरूरी कागजात कब्जे में लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई को पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है। उन्नाव जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर सविता सिंह ने बताया कि जांच में उन्नाव के अधिकारी शामिल नहीं हैं। टीम कहां की है कौन-कौन से अधिकारी शामिल हैं, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

इनसेट
लगातार कार्रवाई से उद्यमियों में खलबली
जीएसटी विभाग की फैक्टरियों में छापा और जांच लगातार जारी है। इस जून महीने में चौथी बार एसजीएसटी की छापामार कार्रवाई हुई है। इससे पहले 16 जून को लखनऊ और कानपुर की टीमों ने दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमीन इंटरनेशनल में, 21 जून को मिर्जा टेनरी में, 24 जून रुस्तम फूड्स स्लाटर हाउस में जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed