फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rae Bareli defeated Lucknow in Girls Kabaddi

Unnao News: बालिका कबड्डी में रायबरेली ने लखनऊ को हराया

Fri, 06 Sep 2024 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Rae Bareli defeated Lucknow in Girls Kabaddi
उन्नाव। शैक्षिक सत्र 2024- 25 स्पोर्ट्स फॉर स्कूल के तहत मंडलीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुई। अंडर-19 बालिका वर्ग में रायबरेली ने लखनऊ को हराया। प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल के छह जनपदों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियाेगिता में रायबरेली, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव और लखनऊ जिले की टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कर खेल की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग में रायबरेली की टीम ने लखनऊ टीम को हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में लखनऊ की टीम ने रायबरेली को हराकर फाइनल जीता। विधायक पंकज गुप्ता ने विजेता टीम और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर हौसला बढ़ाया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाचार्य अजब सिंह यादव, प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य नरेंद्र चौरसिया, राजेश मिश्रा, वीरेंद्र सिंह,अजय सिंह, कमलेश बाजपेई, धर्मेश प्रताप सिंह, शीला, निशा सिंह तोमर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed