फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Purva CHC gets Selectra and CBC machine, waiting for regent

Unnao News: पुरवा सीएचसी को मिली सेलेक्ट्रा और सीबीसी मशीन, रीजेंट का इंतजार

Wed, 06 Aug 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 06 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Purva CHC gets Selectra and CBC machine, waiting for regent
पुरवा सीएचसी में नई जांच मशीन लगाता कर्मी । - फोटो : पुरवा सीएचसी में नई जांच मशीन लगाता कर्मी ।
पुरवा (उन्नाव)। सीएचसी में नई सेलेक्ट्रा और सीबीसी मशीन लग गई है। अब लोगों को निजी पैथोलॉजी से जांच नहीं करानी पडेगी। मशीन इंस्टाल हाेने में चार दिन लगेंगे। इससे क्षेत्र की एक लाख आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा में रोजाना औसतन 300 मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें लगभग 150 मरीज पेट संबंधित बीमारियों से पीड़ित रहते हैं। पेट संबंधित मरीजों को डॉक्टर केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट ) और एलएफटी (लीवर फंक्शन टेस्ट ) की जांच लिखते हैं, लेकिन पैथोलॉजी में लगी सेलेक्ट्रा मशीन पुरानी हो गई थी। इससे अधिक सैंपल होने पर कभी-कभी मशीन गर्म हो जाती थी तो बंद भी करना पड़ता था। समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने बीते दिनाें शासन को पत्र भेजकर नई सेलेक्ट्रा मशीन की मांग की थी। निदेशालय से नई मशीन सीएचसी में भेजी गई है। अब एक साथ 50 सैंपल लगाकर जांच की जा सकती है। इसके अलावा सीबीसी मशीन से ब्लड काउंट सहित अन्य जांचे भी आसानी से होंगी। इससे मरीजों को निजी पैथोलॉजी में रुपये देकर जांच नहीं करानी पड़ेगी।
विज्ञापन

--
बोले सीएचसी प्रभारी
पैथोलॉजी में सीबीसी और सेलेक्ट्रा मशीन लगवा दी गई है। इंजीनियर को बुलाकर मशीन इंस्टाल भी करा दी गई है। अब रीजेंट आना बाकी है। रीजेंट मिलते ही संचालन शुरू करा दिया जाएगा। ताकि मरीजों को जांच सुविधा का लाभ मिल सके। डॉ. दिनेश कुमार, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed