फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Purchase paddy from today, made 17 procurement centers

धान की खरीद आज से, 17 क्रय केंद्र बने

Tue, 01 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 01 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Purchase paddy from today, made 17 procurement centers
बरसात ने बिगाड़ा धान का स्वाद - फोटो : अमर उजाला
सरकारी क्रय केंद्रों पर इस बार धान की खरीद एक माह देरी से यानी आज से शुरू होगी। फसल के शुरुआती दिनों में मानसून न आने से धान तैयार होने में देरी हुई। जिले में 17 केंद्रों पर धान की खरीद होगी।  
विज्ञापन


सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद आज (बुधवार ) से  शुरू होगी। इससे पहले सरकारी क्रय केंद्र एक अक्टूबर से खुल जाते थे। इस दफा फसल के शुरुआती दिनों में बारिश कम हुई। इससे धान की फसल देरी से तैयार हो सकी। बुधवार से  शुरू होने वाली धान खरीद 28 फरवरी तक जारी रहेगी। खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धान की कटाई अक्टूबर माह के आखिरी सप्ताह में तेजी पकड़ती है। किसान उपज की बिक्री के लिए नवंबर के पहले सप्ताह से क्रय केंद्र पहुंचते हैं। अक्तूबर के महीने में धान खरीद बिल्कुल कम होती है। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन



 जिला खाद्य विपणन अधिकारी घनश्याम ने बताया कि जिले के सभी धान खरीद केंद्र 28 फरवरी तक खुलेंगे। धान खरीद के लिए इस बार जिले में 17 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इनमें मार्केटिंग विभाग बांगरमऊ, उन्नाव शहर, नवाबगंज और सुमेरपुर में कुल चार क्रय केंद्र खुलेंगे। पीसीएफ बांगरमऊ, फतेहपुर चौरासी (अब्दुल्लापुर), बीघापुर और नवाबगंज के बिचपुरी में, एसएफसी सिकंदरपुर कर्ण, नवाबगंज, औरास, मियागंज, फतेहपुर चौरासी और मौरावां में, यूपीएसएस उन्नाव की नवीन मंडी परिसर और मोहान तिराहे पर और एफसीआई संस्था बांगरमऊ मंडी में केंद्र खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed