{"_id":"7c13dd871e4309ed2c3564dcd925f751","slug":"public-information-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सूचना मामलों की सुनवाई में खानापूर्ति का आवेदकों ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सूचना मामलों की सुनवाई में खानापूर्ति का आवेदकों ने लगाया आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सूचना आयुक्त अरविंद कुमार बिष्ट ने गुरुवार को जन सूचना अधिनियम से संबंधित कुल 112 मामलों की सुनवाई की। अपने सवालों का जवाब लेने आए अधिकतर फरियादियों का कहना है कि सुनवाई में केवल खानापूर्ति की गई। उन लोगों से केवल साइन करा लिया गया। यह भी नहीं पूछा गया कि जो सूचनाएं मांगी थी उसका सही जवाब मिला है कि नहीं।
विज्ञापन
फरियादियों ने बताया कि जो सूचनाएं मांगी थी उनमें जन सूचना अधिकारियों ने खेल किया। सूचनाएं मांगी आवास की और दिया मनरेगा कार्यों का। इन्हीं सब शिकायतों को लेकर वह लोग गुरुवार को सूचना आयुक्त से मिलने आए थे। कलेक्ट्रेट आकर उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन
कार्यालय में केवल साइन करो, बाहर जाओ ही चल रहा था। किसी को भी उसके सवालों का शत-प्रतिशत जवाब नहीं मिला। ऐसे में उन लोगों का कई किलोमीटर दूर से पैसा खर्चकर यहां आना बेकार गया। एक भी सवाल का सही जवाब नहीं मिला। उधर, अधिकारी भी बाहर आकर आवेदकों से सेटिंग-गेटिंग करने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन