फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   protest against ata dal chawal

उन्नाव: आटा, दाल, चावल में जीएसटी का व्यापारियों ने किया विरोध

Thu, 28 Jul 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
protest against ata dal chawal
उन्नाव। खाद्य सामग्री, स्टेशनरी तथा अन्य जरूरी वस्तुओं पर पांच फीसदी जीएसटी लगाने का व्यापारियों ने विरोध किया है। बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में व्यापारियों ने नारेबाजी की। वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। इसमें जीएसटी खत्म करने की मांग की। कहा कि महंगाई बढ़ने से खाना बनाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में व्यापारियों ने 18 जुलाई से आटा, मैदा, बेसन, दूध, दही, पनीर, पेंसिल, एलईडी सहित अन्य वस्तुओं पर पांच फीसदी जीएसटी लगाने का विरोध किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि पांच फीसदी जीएसटी लगाने से दाल, चावल, आटा, दूध, दही, छाछ समेत खाद्य वस्तुओं की कीमतों में दो से लेकर पांच रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। एक किलो से लेकर 25 किलो तक की पैकिंग पर जीएसटी लगा दी गई और 25 किलो के ऊपर की पैकिंग पर जीएसटी नहीं लगाई गई। इसका प्रभाव सीधा मध्य वर्ग की जेब पर पड़ेगा। स्टेशनरी पर जीएसटी लगने से बच्चों की कॉपी, पेंसिल खरीदने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने वित्त मंत्री से तत्काल जीएसटी वापस लेने की मांग की। डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम नरेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। इस दौरान राजेश सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, सुधीश कटियार, नवीन तिवारी, अवधेश सिंह, नगर अध्यक्ष संजय शुक्ला, सुमित गुप्ता, दिनेश कुशवाहा, अनिल कुमार, सौरभ सोनी, सुरेश कुशवाहा, महेंद्र निगम, अर्चना मिश्रा, अनु पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed