फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Production started in factories after detention of three months

तीन माह की बंदी के बाद फैक्टरियों में शुरू हुआ उत्पादन

Sun, 17 Mar 2019 12:43 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Sun, 17 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Production started in factories after detention of three months
बंथर सीईटीपी में पानी के उत्प्रवाह को रोकने के लिए लगाई गई सील तोड़ते प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ स्नान के तहत तीन माह तक चली बंदी के बाद अब फैक्टरियों में उत्पादन जोर शोर से शुरू हो गया है। हालांकि फैक्टरियों के लिए तय किए गए मानकों पर नजर रखने के लिए प्रदूषण विभाग ने अब तक कोई नई रणनीति नहीं बनाई है। तीन माह में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाने वाला चर्म उद्योग अब पूरी ताकत के साथ उत्पादन करेगा। नतीजतन मानकों की अनदेखी भी होगी।
विज्ञापन



प्रयागराज में कुंभ आयोजन के चलते प्रदेश सरकार और एनजीटी ने 15 दिसंबर से जिले के बंथर, मगरवारा और अकरमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित 52 उद्योगों को बंद करा दिया था। इसके अलावा सिटी जेल ड्रेन की कुछ फैक्टरियों को भी बंदी का आदेश दिया गया था। शासन की ओर से जारी आदेश में 15 दिसंबर से 15 मार्च तक प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को बंद करने का आदेश था।
विज्ञापन


15 मार्च से पहले बंदी के संबध में कोई नया आदेश न आने से सभी फैक्टरियों में 15 मार्च की रात से उत्पादन शुरू कर दिया गया। तीन माह बाद फैक्टरियों के खुलते ही उत्पादन भी शुरू हो गया है। शनिवार को कई बड़ी फैक्टरियों से हजारों लीटर प्रदूषित पानी का भी उत्प्रवाह हुआ। प्रदूषित पानी को शुद्ध करने के बाद बहाया जा सके इसके लिए बंथर सीईटीपी में लगी सील हटाई गई। बंथर सीईटीपी में रविवार तक फैक्टरियों का पानी पहुंच जाएगा। जिसके बाद पानी को शुद्ध करने की प्रक्रिया शुरू होगी। क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि तय मानकों का पालन कराने के लिए टीम बनाकर फैक्टरियों का निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed