{"_id":"5f7dc88d8ebc3e67a03354e7","slug":"problem-unnao-news-knp586979035","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हटी सर्विस रोड पर फैली मक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हटी सर्विस रोड पर फैली मक्का
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद में एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर फैली मक्का।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। मक्का से फि सलकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा जाने से एक युवक की मौत के बाद भी यूपीडा और पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया है। चेतावनी के बाद भी किसानों ने अभी तक सर्विस रोड से मक्का नहीं हटाई है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रसूलाबाद से लेकर रघुरामपुर तक 15 किमी की दूरी पर किसानों द्वारा सुखाने के लिए मक्का फैलाई जा रही है। आए दिन मक्का से बाइक आदि फि सलकर राहगीर घायल होते रहते हैं। दो दिन पूर्व बेलंदखेड़ा निवासी भुवनेश शुक्ला की बेहटामुजावर थानाक्षेत्र में मक्का से बाइक फि सल कर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई थी।
इससे उसकी मौत और साथी घायल हो गया था। मंगलवार को चौकी प्रभारी संदीप यादव ने सर्विस रोड से किसानों को तत्काल मक्का हटाने की चेतावनी दी थी। फिर भी सर्विस रोड से मक्का नहीं हटाई गई है। बेहटामुजावर थाना प्रभारी अजयराज शर्मा और बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि यूपीडा को संबंधित किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए।