फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   problem

अवैध कट से निकलने में फंसा ट्रेलर, दो घंटे हाईवे जाम

Sun, 27 Sep 2020 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
problem
लखनऊ कानपुर हाइवे पर रसूलपुर गांव के पास अवैध कट से निकलते समय फंसा ट्रेलर। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शनिवार की रात रसूलपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने बनाए गए अवैध कट से निकलने के दौरान ट्रेलर फंस गया। इससे लगभग दो घंटे जाम लगा रहा। पांच किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। पुलिस अवैध कट में फंसे ट्रेलर को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर राजमार्ग के 78 किमी हाईवे परिक्षेत्र के दोनों लेन के सामने कई पेट्रोल पंप व व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। इन व्यावसायिक प्रतिष्ठान के संचालकों द्वारा अपनी सुविधा के हिसाब से डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बना लिए गए हैं। अवैध कट से वाहनों के निकलने से अक्सर लोग हादसे का शिकार होते हैं। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने अनाधिकृत तरीके से बने अवैध कट से निकलने के दौरान एक ट्रेलर कट के बीच में फंस गया। ट्रेलर फंसने से लखनऊ की ओर जाने वाले लेन पर पांच किमी जाम लग गया। बाद में हाइड्रा व ट्रेलर की मदद से पुलिस ने फंसे ट्रेलर को निकलवाकर यातायात बहाल कराया। हाईवे के (आरपीओ) रूट पेट्रोलिंग अफसर ने बताया कि ट्रेलर को हाइड्रा की मदद से निकलवाने के बाद उच्चाधिकारियाें को अवैध कट की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

इन जगहाें पर बने हैं अवैध कट
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रूबी ढाबा के पास, सोहरामऊ थाने के ठीक सामने, रसूलपुर गांव के सामने पेट्रोल पंप के ठीक सामने, सरस्वती मेडिकल कालेज के सामने, मौहारी गांव जाने वाले मार्ग के सामने, पुराने टोल प्लाजा के पास स्थित ढाबा के सामने, नवाबगंज के साप्ताहिक बाजार जाने वाले मार्ग पर, सुपर हाउस फैक्टरी के पास, नवीन सब्जी मंडी के पास, गदनखेड़ा बाईपास के समीप बनी गौशाला के पास, गहरा स्थित पेट्रोल पंप के सामने अवैध कट बना लिए गए हैं। जिन जगहाें पर सेफ्टी ग्रिल लगाई थी, उनको हटाकर हाईवे से अवैध तरीके से निकलने का रास्ता बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed