फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Prime Minister Crop Insurance Policy handed over to 12 farmers

किसानों को दी गई प्रधानमंत्री फसल बीमा पालिसी

Tue, 06 Sep 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Crop Insurance Policy handed over to 12 farmers
उन्नाव। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उपनिदेशक कार्यालय में ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान निदेशक कृषि ने 12 किसानों को बीमा पॉलिसी सौंपी। इससे उनके चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

दैवी आपदा (तेज बारिश, बाढ़, ओलावृष्टि, सूखा आदि) से हुए नुकसान पर सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिये मुआवजा देती है। किसानों को खरीफ फसल के लिए बीमा राशि का दो फीसदी और रबी के लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है। बैंक किसान प्रीमियम का अंश काटकर बीमा कंपनी को भेज देती है। अभी तक किसानों को पॉलिसी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

इसी कारण अब सरकार ने कैंप लगाकर किसानों को पॉलिसी देने की व्यवस्था की है। सोमवार को निदेशक कृषि विवेक कुमार सिंह ने डल्ला, सालिक राम, जगदीश सिंह, रामकेवल व अर्जुन आदि को पॉलिसी दी। उपनिदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने बताया कि खरीफ सीजन 2022 में 30,753 किसानों की फसल का बीमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ सितंबर को बांगरमऊ, 12 को सफीपुर, 15 को हसनगंज, 19 को बीघापुर, 22 को पुरवा और 24 को सदर तहसील हॉल में शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला, फसल बीमा कंपनी यूनिवर्सल सोंपो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि श्यामू जायसवाल व अरिदमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed