फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Preparations to take action when the married couple takes rounds again

Unnao News: शादीशुदा दंपती के दोबारा फेरे लेने पर कार्रवाई की तैयारी

Sun, 15 Dec 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Preparations to take action when the married couple takes rounds again
उन्नाव। हसनगंज में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादीशुदा दंपती के दोबारा फेरे लेने के मामले का सीडीओ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने दंपती की ओर से विवाह के लिए जमा किए गए अभिलेख तलब किए हैं। अभिलेखों की जांच के बाद दंपती व विभागीय कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को राम सिंह लालता सिंह छोटाखेड़ा इंटर काॅलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें तीन ब्लॉकों व इतने ही नगर पंचायतों के 88 जोड़े पहुंचे थे। समारोह में मौजूद अन्य जोड़ों में दयालपुर निवासी सूरज व मुन्नीखेड़ा की रोहनी भी शामिल रही थीं। पूरे रीति-रिवाज से दोनों का विवाह कराया गया था। साथ ही दोनों को घर गृहस्थी का सामान भी दिया गया था। इसी बीच दोनों के एक माह पहले विवाह कर लेने की जानकारी हुई तो मामले की पड़ताल शुरू की गई। मामला सही पाए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक मिश्रा ने दिया गया सामान वापस लेकर पंजीकरण को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मामले को रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। सोमवार को दंपती के पंजीकरण में लगाए गए अभिलेख मंगाए हैं। अभिलेख जांच के बाद लापरवाही सामने आने पर दोबारा शादी करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही विभागीय जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed