{"_id":"989cc6a5fe5f5f1d26b8c6a915116422","slug":"preparations-complete-tet-exam-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, टीईटी परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, टीईटी परीक्षा आज
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) मंगलवार को शहर के नौ परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए केंद्रों पर सीटिंग प्लान तैयार कर लिया है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दो फरवरी को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। इसमें 6198 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.50 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। परीक्षा में निगरानी के लिए हर केंद्र पर दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसमें एक प्रशासनिक व दूसरा विभागीय होगा। इसके अलावा परीक्षा को पांच जोन में बांटा गया है जिसकी निगरानी एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे। सुरक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक दरोगा व चार सिपाहियों की तैनाती की गई है।
जगह का नाम लिखा गलत
अचलगंज क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज व जीजीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है लेकिन परीक्षार्थियों को जो प्रवेशपत्र जारी किए गए हैं उसमें अलचलगंज की जगह अवलगंज लिखा है। इससे दूसरे शहर से आने वाले परीक्षार्थी परेशान रहे। वह डीआईओएस कार्यालय से पते की जानकारी लेते रहे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षार्थियों को अचलगंज ही पहुंचना है।
विज्ञापन
तीन सचल दल की होगी तैनाती
शिक्षक पात्रता परीक्षा में तीन सचल दल निगरानी करेंगे। सचल दलाें में डायट प्राचार्या, डीआईओएस व बीएसए स्तर शामिल हैं। यह परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।
परीक्षा केंद्र छात्र संख्या
जीआईसी चमरौली 600
जीजीआईसी नवाबगंज 500
जीजीआईसी अचलगंज 500
राजकीय महाविद्यालय बक्खाखेड़ा 500
जीआईसी उन्नाव 500
जीजीआईसी उन्नाव 400
डीएसएन डिग्री कॉलेज 1500
राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज 500
आदर्श इंटर कॉलेज अचलगंज 291
रास्ता बताने को बाबुओं की ड्यूटी लगाई
उन्नाव। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए डीआईओएस ने शहर के गदनखेड़ा, लखनऊ बाईपास, बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर कार्यालय के चार बाबुओं की तैनाती की है। वह दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को सेंटर तक पहुंचने का रास्ता बताएंगे।