{"_id":"68b893ff7b55364a7105dbb3","slug":"pregnant-teacher-accused-student-of-pushing-her-down-unnao-news-c-221-1-uno1001-136493-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गर्भवती शिक्षिका ने छात्रा पर लगाया धक्का देकर गिराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गर्भवती शिक्षिका ने छात्रा पर लगाया धक्का देकर गिराने का आरोप
विज्ञापन
बेहटामुजावर। गौरियाकला स्थित निजी स्कूल की गर्भवती शिक्षिका ने हाईस्कूल की छात्रा पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है। शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छात्रा, प्रबंधक, प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधान व एक अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की है।
गौरियाकला गांव में संचालित निजी स्कूल की शिक्षिका अनुष्का बाजपेई ने बताया कि 21 अगस्त को स्कूल में पढ़ा रही थीं। प्रधानाचार्या दीपिका सिंह ने बुलाया और ठीक से पढ़ाने के लिए कहा। हाईस्कूल की छात्राओं को पढ़ाने के दौरान एक छात्रा से पढ़ाई के संबंध में बात करने लगी। इससे नाराज छात्रा ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसे कक्षा से बाहर जाने के लिए कहा तो थप्पड़ मारा और धक्का देकर गिरा दिया।
उन्होंने प्रधानाचार्या को घटना की जानकारी दी फिर भी छात्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने शिक्षिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच में डॉक्टर ने गर्भस्थ शिशु ठीक होने की बात बताई है। शिक्षिका ने छात्रा पर कोई कार्रवाई न करने के लिए ग्राम प्रधान बबलू और साथी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर छात्रा, प्रधानाचार्य दीपिका सिंह, प्रबंधक देंवेद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान बबलू और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।