फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   PRD jawan serious due to collision with speeding bike

Unnao News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पीआरडी जवान गंभीर

Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
PRD jawan serious due to collision with speeding bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पुरवा मोड़ की ओर भारी वाहन डायवर्ट करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने ड्यूटी पर लगे पीआरडी जवान को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। यातायात प्रभारी ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।

माखी थानाक्षेत्र के गांव मिर्जापुर कला निवासी नरेंद्र कुमार (45) पीआरडी जवान है। मंगलवार को उसकी ड्यूूटी दही चौकी के पुरवा मोड़ पर भारी वाहनों के डायवर्जन कराने में लगी थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने नरेंद्र को टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन

ड्यूटी कर रहे अन्य पीआरडी जवानों की सूचना पर यातायात प्रभारी सुनील सिंह गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और घायल को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। घटना में बाइक सवार को भी मामूली चोटें आईं। उसे पकड़ लिया गया है। दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से पीआरडी जवान घायल हुआ है। युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed