{"_id":"689255c086ede4d9ba0c5e2b","slug":"pratham-won-gold-medal-in-arm-wrestling-unnao-news-c-221-1-uno1004-135066-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आर्म रेसलिंग में प्रथम ने हासिल किया स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आर्म रेसलिंग में प्रथम ने हासिल किया स्वर्ण पदक
Wed, 06 Aug 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में नगर के प्रथम शुक्ला ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने 60 किलो भार वर्ग में वाराणसी के रेसलर को हराया है।
पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में एक प्रदेश स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 60 किलो भार वर्ग में गंजमुरादाबाद के मोहल्ला खत्रियाना निवासी 17 वर्षीय प्रथम शुक्ला ने भाग लिया। कई जनपदों के खिलाड़ियों से हुई प्रतियोगिता में कुल 12 राउंड जीतने के बाद उन्होंने फाइनल राउंड में वाराणसी के रेसलर सौरभ गुप्ता को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसपर उन्हें पदक पहनाकर और प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। पिता पुनीत शुक्ला ,ताऊ विनीत कुमार शुक्ला, पीयूष शुक्ला, शुभेंदु दीक्षित, शशांक कश्यप आदि ने बधाई दी।