{"_id":"67ddbaa8bff991f2be04bdef","slug":"pratapgarh-kanpur-intercity-kanpur-unchahar-and-one-memu-will-run-from-today-unnao-news-c-221-1-uno1004-128548-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी, कानपुर-ऊंचाहार व एक मेमू आज से चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी, कानपुर-ऊंचाहार व एक मेमू आज से चलेगी
Sat, 22 Mar 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। मेगा ब्लॉक के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी, कानपुर-ऊंचाहार और कानपुर-लखनऊ मेमू (पैसेंजर) ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। शनिवार से इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
कानपुर और उन्नाव के बीच गंगापुल के अप ट्रैक की मरम्मत के कारण 30 अप्रैल तक के लिए अप लाइन पर रोज नौ घंटे के मेगा ब्लॉक की वजह से रेलवे ने कुल 26 ट्रेनें निरस्त की थीं। यात्रियों ने लखनऊ मंडल के डीआरएम एसएम शर्मा से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन लखनऊ से गंगाघाट (कानपुर बायां किनारा) तक करने की मांग की थी। अमर उजाला ने यात्री संघ के पदाधिकारी और दैनिक यात्रियों से बात कर उनकी समस्या को लेकर 20 मार्च को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
शुक्रवार शाम रेलवे ने निरस्त की गई ट्रेनों में तीन का संचालन शुरू करने का पत्र जारी किया है। इसके अनुसार कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी 14123 व 14124 का संचालन शनिवार से चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रताप गढ़ से सुबह 4:25 बजे चलकर 8:58 बजे उन्नाव पहुंचेगी और 9:31 बजे गंगाघाट पहुंचेगी। शाम को 5:35 बजे गंगाघाट से उन्नाव, अजगैन, हरौनी और मानक नगर में भी रुकेगी। लखनऊ से रायबरेली होते हुए प्रतापगढ़ जाएगी। वहीं कानपुर-ऊंचाहार ट्रेन ( 04202 व 04201) भी गंगाघाट तक चलेगी। सुबह 10:15 बजे गंगाघाट से चलेगी, 10:35 बजे उन्नाव, 11:06 बजे बीघापुर, 11:20 बजे तकिया, 11:40 बजे रघुराज सिंह हाल्ट होते हुए ऊंचाहार तक चलेगी। इसके अलावा लखनऊ-कानपुर के बीच चलने वाली 64204 मेमू पैसेंजर को भी गंगाघाट से सुबह 7:05 बजे चलेगी, 7:22 बजे उन्नाव होते हुए सोनिक, अजगैन, कुसुंभी, जैतीपुर, हरौनी होते हुए लखनऊ तक चलेगी। स्टेशन मास्टर सुधांशु मोहन ने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन संबंधी पत्र जारी हो गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलेंगे : सांसद
जिले के लोगों को हो रही समस्या को लेकर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलेंगे। प्रयास करेंगे कि गंगा नदी रेलवे पुल की मरम्मत भी हो और लोगों को रेल यात्रा का भी लाभ मिलता रहे। प्रयास करेंगे कि ब्लॉक का रोज नौ घंटे के बजाए सुबह, शाम घटाया जाए ताकि सुबह और शाम की मेमू व अन्य जरूरी ट्रेनें चलाई जा सकें। लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को अगर डाउन ट्रैक से भी कानपुर सेंट्रल से आवागमन संभव हो तो वह भी प्रयास किया जाए।
- साक्षी महाराज, सासंद उन्नाव