फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pradhan along with his sons beat up the panchayat assistant

Unnao News: प्रधान ने बेटों के साथ मिलकर पंचायत सहायक को पीटा

Wed, 26 Jul 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pradhan along with his sons beat up the panchayat assistant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरास। टिकराबाव गांव में मंगलवार भोर पहर चार बजे टहलने जा रहे ग्राम पंचायत सहायक को ग्राम प्रधान ने अपने मनमुताबिक काम न करने पर अपने घर के अंदर खींचकर पीट दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने औरास सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान व उसके दो बेटों पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं ग्राम प्रधान ने भी पंचायत सहायक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर तहरीर दिलाई है।
औरास थाना क्षेत्र के टिकरा बाव गांव निवासी संजय कुमार गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात है। मंगलवार भोर पहर चार बजे रोज की तरह वह टहलने के लिए जा रहा था। संजय का आरोप है कि जैसे ही वह प्रधान आशाराम कनौजिया के घर के पास पहुंचा तभी ग्राम प्रधान अपने बेटों अविनाश व अंकुर के साथ उसको घर के अंदर खींच ले गए और पंचायत सहायक का पद छोड़ने और अपने मनमुताबिक काम करने के लिए दबाव बनाने लगे। उसने जब इंकार किया तो लोहे की रॉड व डंडों से पिटाई करनी शुरू कर दी। उसके चीखने की आवाज सुनकर गांव के राकेश व अखिलेश ने संजय के पिता को जानकारी दी। पिता रामनरेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायत सहायक को सीएचसी औरास में भर्ती कराया। घायल पंचायत सहायक के पिता रामनरेश ने ग्राम प्रधान आशा राम व उसके दोनोें बेटों अविनाश व अंकुर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, प्रधान ने भी पंचायत सहायक के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दिलाई है। थानाध्यक्ष वीके मिश्रा ने बताया कि पंचायत सहायक के पिता की तहरीर पर ग्राम प्रधान व उसके बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed