फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Power re-imposed jam

बिजली के लिए फिर लगाया जाम

Sun, 07 Jun 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 07 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Power re-imposed jam

सफीपुर/उन्नाव। महीनों से चरमराई बिजली आपूर्ति और भीषण गर्मी में तप रहे कसबा वासियों का सब्र एकबार फिर जवाब दे गया। रविवार सुबह समस्या बताने विद्युत उपकेंद्र पहुंचे लोगों को वहां कोई नहीं मिला। आक्रोशित भीड़ ने उपकेंद्र में तोड़फोड़ का प्रयास किया।

विज्ञापन


इसके बाद हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ को लोगों ने बताया कि सात-आठ दिन पहले विभाग ने खानापूर्ति करते हुए आधे से भी कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाया जो दूसरे ही दिन जल गए। सीओ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने एकबार फिर चौबीस घंटे की मोहलत मांगी। इसके बाद भीड़ सड़क सड़क से हटी। इस दौरान उन्नाव-हरदोई मार्ग करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि अगर चौबीस घंटे में समस्या हल न हुई तो चक्का जाम और रेल रोको आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


30 मई को सफीपुर कसबा के मोहल्ला सरांय सूबेदार पश्चिमी और मोहल्ला कजियाना में रहने वाले सैकड़ों महिला-पुरुष बिजली की समस्या से आजिज होकर सड़क पर उतरे थे। घंटों प्रदर्शन के बाद विद्युत विभाग के जेई ने ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया और तय समय में ट्रांसफार्मर लगा भी दिए। लेकिन आधी से भी कम क्षमता के ट्रांसफार्मर दूसरे ही दिन जवाब दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत विभाग के अधिकारी लोगों को लगातार आश्वासन देते रहे। इससे नाराज सैकड़ों कस्बावासी रविवार सुबह विद्युत उपकेंद्र पहुंचे मगर विभाग के जेई और एसएसओ पहले ही निकल गए। भीड़ ने विद्युत उपकेंद्र में तोड़फोड़ का प्रयास किया मगर कुछ लोगों के समझाने पर मान गए और उपकेंद्र के बाहर पड़े पोल उन्नाव-हरदोई रोड पर डालकर जाम लगा दिया।


सूचना पर सीओ आरके सिंह और कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार राय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। सीओ ने विद्युत विभाग के एसडीओ फैसल खान और जेई संतोष मिश्रा से फोन पर बात की तो उन्होंने चौबीस घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हटे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि अगर तय समय में समस्या हल नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed