{"_id":"2edd6123e4882327d87fc06ff197d17f","slug":"power-imposed-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र में बोला धावा, हरदोई रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र में बोला धावा, हरदोई रोड पर लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 31 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। महीनों से चरमराई बिजली आपूर्ति और भीषण गर्मी में उबल रहे कसबावासियों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। लाठी-डंडे लेकर महिला-पुरुष शनिवार सुबह करीब दस बजे चिलचिलाती धूप में विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। वहां विद्युत कर्मचारियों के न मिलने पर भीड़ ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम, सीओ व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि महीनों से रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। ट्रांसफार्मर बदलने में विभाग महीनों लगाता है और फाल्ट मरम्मत के लिए दो-तीन दिन का समय लगता है। एसडीएम ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर समस्या हल कराने का आश्वासन दिया। हैरानी की बात यह है कि घंटों हंगामा और पुलिस के फोन करने के बाद भी बिजली विभाग के एसडीओ और जेई मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे सफीपुर कसबा के लोगों की बार-बार शिकायतों के बाद भी समस्या हल नहीं हुई। शनिवार सुबह करीब दस बजे सैकड़ों महिला पुरुष फुंके ट्रांसफार्मर बदलने और फाल्टों की मरम्मत कराने तथा जर्जर तार बदलने की मांग को लेकर विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन
एसडीओ और जेई के मिलने पर लोगों ने फोन किया तो संपर्क नहीं हो पाया। नाराज भीड़ ने उपकेंद्र के सामने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर पोल डालकर जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगे। सूचना पर सीओ आरके सिंह और प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय पहुंचे और जाम प्रदर्शन कर रहे लोगो को समझाया। उन्होंने मोबाइल पर जेई एसके मिश्रा से बात की और आठ घंटे में कसबे के खराब ट्रांसफार्मर बदल दिए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोला।
एसडीएम शशिकांत प्रसाद और सीओ को लोगों ने बताया कि बिजली की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। एसडीएम ने बताया कि जेई के मुताबिक कसबा के मोहल्ला सरांय सूबेदार पश्चिमी का ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है। जबकि कजियाना और बबर अली खेड़ा में ट्रांसफार्मर को भी जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा।