फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Poultry farm operator could not answer the questions of the investigation team

Unnao News: जांच टीम के सवालों का जवाब नहीं दे सका पोल्ट्री फार्म संचालक

Tue, 16 Apr 2024 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Poultry farm operator could not answer the questions of the investigation team
नवाबगंज। ब्लाक क्षेत्र के रुदवारा गांव की आबादी क्षेत्र में चल रहे पोल्ट्री फार्म का एसडीएम व जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चार सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को यहां गंदगी, दुर्गंध सहित तमाम खामियां मिली हैं।
विज्ञापन


डीएम गौरांग राठी की ओर से गठित की गई टीम में शामिल एसडीएम हसनगंज हिमांशु गुप्ता ने रुदवारा गांव पहुंचकर पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने फार्म के अंदर व बाहरी क्षेत्र की गहनता से जांच की। एसडीएम ने बताया कि पूर्व में हुई जांचों की रिपोर्ट देखी है। पोल्ट्री फार्म संचालक से गांव में गंदगी, बदबू व मक्खियां पनपने के बारे में पूछताछ की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म हाउस के दस्तावेज में भी बड़े पैमाने पर घालमेल व अनियमितताएं मिली हैं। मुर्गियों से निकलने वाली गंदगी का भंडारण उसी प्लांट व खेत के अगल बगल किया गया था। मरी मुर्गियों के निस्तारण पर भी टीम को मानक पूरे नहीं मिले हैं। एसडीएम ने बताया कि वह जांच रिपोर्ट डीएम को भेजेंगे। ग्रामीणों के स्वास्थ्य को देखते हुए वह अपने स्तर से भी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

बीमार हो रहे ग्रामीण
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने जांच टीम को बताया कि पोल्ट्री फार्म संचालक प्रतिबंधित लुबान दवा का छिड़काव करा रहे हैं। जिससे बच्चे, जवान व बूढ़े सभी टाइफाइड की चपेट में आ रहे हैं। पालतू पशुओं में लंपी बीमारी लग रही है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी डाॅ. अनिल माथुर ने पोल्ट्री फार्म को विभाग से कोई भी अनुमति पत्र जारी न होने के बात बताई है। कहा कि पूर्व में एक बार विभाग के पास आवेदन आया था लेकिन आबादी के पास पोल्ट्री फार्म होने के चलते अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed