फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Potato and mustard are more due to rain, wheat suffered partial loss

वर्षा से आलू व सरसाें को ज्यादा, गेहूं को आंशिक नुकसान हुआ

Mon, 02 Mar 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Potato and mustard are more due to rain, wheat suffered partial loss
गंजमुरादाबाद में बारिश से गिरी पड़ी फसल। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लगातार बदल रहे मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से आलू व सरसाें को ज्यादा और गेहूं को आंशिक नुकसान हुआ है। वहीं, बारिश ने बिजली भी उड़ा दी। ठंड में भी कुछ इजाफा हो गया। उधर, मौसम विभाग ने 4 मार्च तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 10 बजे से अचानक मौसम ने पलटी खाई। कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगी और करीब 10.30 बजे से बारिश शुरू हो गई। कुछ क्षेत्रों में तेज तो कहीं पर मामूली बारिश हुई। हालांकि बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ कड़कती बिजली ने लोगों में दहशत फैला दी। तेज हवाओं ने बिजली भी उड़ा दी। इससे ठंड में भी इजाफा हो गया। गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में तेज बारिश होने से गेहूं की फसल खेत में ही गिर गई है। वहीं आलू व सरसों को भी नुकसान पहुंचा है। बेमौसम की इस बारिश ने किसानों को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार, जिन किसानों ने एक दो दिन पहले ही गेहूं में पानी लगाया था, वह फसल इस बारिश में खेत में गिर गई। हालांकि सबसे ज्यादा नुकसान मटर, चना, लाही, सरसों व आलू को हुआ है। धिरजीखेड़ा के अलोपी वर्मा ने कहा कि आए दिन मौसम में हो रहे बदलाव और बारिश से तिलहन व आम के बौर को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। अगनुवाखेड़ा के सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि चना, मटर व मसूर की फ सलें प्रभावित हो सकती हैं। मिर्जापुर के किसान राजू माली ने कहा कि बारिश से लाही व अरहर की फ सलें प्रभावित हो सकती हैं। भीषमपुर के किसान रामदयाल लोधी का कहना है कि गेहूं की बाली तेज हवा में गिर सकती है। इससे पैदावार प्रभावित होगी। रामापुर के किसान बंशी लोधी ने कहा कि गेहूं की फसल गिरने से कटाई व मड़ाई में दिक्कत होगी। किसान दिवस पर गेहूं में रिकार्ड उत्पादन कर पहला स्थान हासिल करने वाले बंशी का कहना है कि फ सल का उत्पादन भी गिरेगा। केसरीखेड़ा किसान नृपेंद्र लोधी ने कहा कि बरसात होने से आलू की खेती प्रभावित होगी। उपकृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि जनपद में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। इसलिए अभी फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि बुधवार तक बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा। अभी 4 मार्च तक बारिश हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शनिवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश ने शहर के मोहल्ला रामपुरी, कल्याणी तथा सिविल लाइन की बिजली उड़ा दी। पूरी रात बिजली की आवाजाही लगी रही। इससे परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीओ प्रथम राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि अंडरग्राउंड फॉल्ट से कुछ मोहल्लों में बिजली संकट रहा। कलक्ट्रेट के पास एबीसी केबल टूट गई थी जिसकी मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई थी। बिछिया संवाददाता के अनुसार, शनिवार रात आंधी-तूफ ान व बारिश के चलते बिछिया पावर हाउस से जुड़े गांवों की लाइट गुल हो गई। जो 18 घंटे बाद भी नहीं आ सकी। घूरखेत, पड़रीकला, पड़रीखुर्द, जरगांव, बदलीखेड़ा, पंचमखेड़ा, नेवरना व मऊ सुल्तानपुर सहित दो सैकड़ा मजरों के ग्रामीण बिजली न आने से परेशान हो गए। उपभोक्ताओं में मनीष द्विवेदी, राहुल, ओमप्रकाश यादव, रामबाबू बाजपेयी, सूरज सिंह, पंकज दीक्षित, जीतेंद्र त्रिवेदी आदि ने बताया आपूर्ति ठप होने से बच्चों की चल रही स्नातक व बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई में दिक्कतें आईं। जेई जुगराज सिंह ने बताया 33 हजार लाइन के तार मुर्तजानगर वन विभाग के जंगल में गिर जाने से आपूर्ति ठप है। मरम्मत का काम चल रहा है। शाम तक आपूर्ति चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed