फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Poster campaign run for those who get out of the house

घर से बाहर निकलने वालों के लिए चला पोस्टर अभियान

Wed, 25 Mar 2020 09:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Poster campaign run for those who get out of the house
बेवजह घर से बाहर निकले युवक को पोस्टर देकर किया शर्मिंदा । - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन होने के बाद बेवजह घर से बाहर निकलने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने पोस्टर अभियान चलाया है। पुलिस ने इसके लिए 20 हजार पोस्टर छपवाए हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि मैं समाज का दुश्मन हूं, बिना काम के बाहर घूम रहा हूं। बुधवार को पुलिस ने बेवजह बाहर घूमने वाले लोगों को रोककर पहले उनसे पूछताछ की। बाहर निकलने की कोई सटीक जानकारी न दिए जाने पर उन्हें पोस्टर देकर खड़ा कराया। कई लोग पोस्टर लेने के बाद शर्मिंदा हुए और बाहर न निकलने की बात कह पुलिस को आश्वस्त किया। जिस पर पुलिस ने उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज में कोराना वायरस से बचाव के लिए 21 दिन का लॉकडाउन किए जाने के बाद भी बेवजह लोग सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। निर्देशों का उल्लंघन करने पर अजगैन व सोहरामऊ पुलिस ने लाठियां चटका सभी को खदेड़ा। वहीं, चैत्र नवरात्र के चलते दुर्गा माता व कुशेहरी देवी मंदिर में भी सन्नाटा रहा। आसपास गांव के कुछ लोग पहुंचे भी तो पुलिस ने घर में पूजा करने की सलाह देकर लौटा दिया। वहीं, नवाबगंज की पुरानी मस्जिद में अजगैन कोतवाल अरविंद सिंह को लगभग 50 लोगों द्वारा नमाज अदा करने की सूचना मिली। उन्होंने नवाबगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव को मौके पर भेजा। चौकी प्रभारी ने सभी को भीड़ से बचने की बात समझाकर लौटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed