फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Poor Muslims benefit from the Wakf Amendment Act

Unnao News: वक्फ संशोधन अधिनियम से गरीब मुस्लिमों को फायदा

Sat, 26 Apr 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 26 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Poor Muslims benefit from the Wakf Amendment Act
उन्नाव। भाजपा कार्यालय में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर कार्यशाला हुई। इसमें भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी ने अधिनियम से गरीब मुस्लिमों को फायदा होने का दावा किया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कार्यशाला में कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम-2025 की आवश्यकता और इसके गरीबों को मिलने वाले लाभ का सत्य लेकर जनसंवाद के लिए लोगों के बीच पहुंचना है। बताना होगा कि इस अधिनियम के जरिए गरीब मुस्लिमों को फायदा होगा। कहा कि पूर्व में वक्फ कानूनों की आड़ में भ्रष्ट लोगों द्वारा संपत्तियों को अवैध तरीके से कब्जा किया जाता था।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम से एक बड़े मुस्लिम वर्ग को फायदा होगा जो इसके वास्तविक हकदार हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित, भगवती प्रसाद रावत, प्रवीण सिंह नूतन, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाबा साहेब के कार्यक्रमों को सम्मान सहित करती है भाजपा
उन्नाव। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस से चल रहे कार्यक्रमों की शृंखला में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में गोष्ठी हुई।
पहले सत्र के वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जो बाबा साहेब के कार्यक्रमों को पूरी आत्मीयता और सम्मान के साथ करती है। कहा कि कांग्रेस के लोग संविधान सभा में बाबा साहेब को नहीं आने देना चाहते थे। कांग्रेस ने उन्हें चुनावों में हराने के लिए कई साजिशें रचीं। प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित किया। प्रदेश संयोजक भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की मृत्यु के बाद कांग्रेस सरकार ने दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी।
सरकारी विमान तक उपलब्ध नहीं कराया गया और उनके पार्थिव शरीर को मुंबई भेजने का खर्च उनकी पत्नी को वहन करना पड़ा। नेहरू ने दिल्ली स्थित आंबेडकर निवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया था। यह कार्य 2016 में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से हुआ और 2018 में स्मारक का उद्घाटन हुआ। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार के लिए स्मारक बनवाने में कांग्रेस ने पूरी ऊर्जा लगाई लेकिन डॉ. आंबेडकर को लंबे समय तक भुला दिया गया।

एक देश एक चुनाव से मिलेंगी सहूलियतें
नवाबगंज। सरस्वती मेडिकल काॅलेज में एक राष्ट्र-एक चुनाव पर विचार-गोष्ठी हुई। कार्यक्रम से पहले पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की आत्म शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोष्ठी में चिकित्सकों, एमबीबीएस छात्रों व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच संवाद हुआ।

चुनावी प्रक्रिया में बार-बार होने वाले व्यय, कर्मचारियों की तैनाती और विकास कार्यों में बाधा पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि एक अंतराल पर विभिन्न प्रदेश या एक ही प्रदेश में लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय, पंचायतीराज के लगातार चुनावों से प्रशासनिक अव्यवस्था, जनता के टैक्स का करोड़ों रुपये का व्यय और विकास कार्यों में विलंब होता है। एक साथ चुनाव होने से काफी सहूलियत होगी। विधायक बृजेश रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ. आरएन श्रीवास्तव, मुख्य वित्त अधिकारी अखिलेश मौर्या सहित कॉलेज स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed