फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pond construction wherein the land mafia

तालाब पर भूमाफिया करा रहे निर्माण

Mon, 01 Jun 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 01 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pond construction wherein the land mafia

अचलगंज। सदर तहसील की ग्राम पंचायत टिकरी की ग्राम समाज की भूमि और तालाब पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं। इस मामले में संबंधित लेखपाल ने तीन दिन के अल्टीमेटम के साथ निर्माण स्वत: हटा लेने की हिदायत दी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवैध निर्माण हटवाने की मांग की है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत टिकरी गनेश गैर एहतमाली के लगभग चार दर्जन ग्रामीणों ने एक हस्ताक्षर युक्त पत्र डीएम को देकर बताया कि ग्राम सभा की जमीन पर कुछ लोग पक्के मकान बना रहे हैं। एक प्रार्थना पत्र तहसीलदार सदर को इसके पूर्व दिया गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस तालाब पर अवैध निर्माण किया जा रहा है, उसमें गांव के अधिकतर घरों का पानी इकट्ठा होता है।
विज्ञापन


इस संबंध मेें लेखपाल राकेश वर्मा ने बताया कि गांव के कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी साथ ही अवैध निर्माण गिरवा दिए जाएंगे। जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में सियाराम मिश्र, पप्पू सदस्य, प्रेमचंद्र, दिनेश, मुनेश, रामनारायण, पवन कुमार, देशराज, छेदीलाल, विश्वंभर, रामशंकर, दिनेश पाल, दयाशंकर, राजकुमार आदि कई लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed