फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

दुष्कर्म पीड़िता की मां को टिकट देने कुलदीप की बेटी ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

Sat, 15 Jan 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
political
ऐश्वर्या सेंगर। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने सदर सीट से दुष्कर्म पीड़िता की मां को टिकट देने पर कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को संबोधित वीडियो संदेश में ऐश्वर्या ने कहा है कि ‘मैं लड़की हूं, इसलिए सच सबके सामने लाने के लिए लड़ सकती हूं।’ राजनीति के दृष्टिकोण से प्रियंका गांधी को शायद उनका उठाया गया कदम सही लगे। वह राजनीति तो नहीं जानतीं, लेकिन समाज और नैतिकता का धर्म इसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। आपने जिसे टिकट दिया है उन पर धोखाधड़ी, फर्जी टीसी सहित दर्जनों मामले उन्नाव में ही दर्ज हैं। उनकी जमानत भी अभी खारिज हुई है।
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने कहा कि जब उनकी मां संगीता सेंगर को जिला पंचायत सदस्य का टिकट मिला था तब आपको को सारा धर्म-अधर्म याद आ गया था। उनके पिता कुलदीप सेंगर पर दर्ज मुकदमे में बार-बार समय बदला गया था। सच्चाई यह है कि जिस समय की घटना बताई गई, उनकी लोकेशन 17 किलोमीटर दूर उन्नाव कार्यालय में थी। उनके पिता नार्को टेस्ट के लिए तैयार थे पर दूसरे पक्ष ने मना कर दिया था। एक परिवार को जो बर्बाद कर दे, ऐसी राजनीति को उनका उन्नाव कभी नहीं स्वीकारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed