फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

बसपा नेता को जुलूस निकालने से रोका, हंगामा

Sat, 08 Jan 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
political
जुलूस निकाल रहे बसपा नेता व कार्यकताओं को रोकती पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बहुजन समाज पार्टी से सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे बसपा नेता ने शनिवार दोपहर जुलूस निकालने की तैयारी की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अनुमति न होने से जुलूस निकालने से रोक दिया। इस दौरान तीन घंटे हंगामा चलता रहा। पुलिस ने बसपा नेता के दो वाहन सीज किए हैं। धारा 144 और कोविड नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी (ग्राम माखी के मूल निवासी) पूर्व जिला पंचायत सदस्य व मियागंज ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह के छोटे भाई देवेंद्र सिंह ने हाल ही में बसपा की सदस्यता ली है। वह उन्नाव सदर सीट से विधानसभा प्रत्याशी के लिए दावेदारी भी कर रहे हैं। 11:30 बजे जैसे ही वह जुलूस निकालने लगे पुलिस ने रोक लिया। एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह, सीओ सहित भारी पुलिस बल ने पहुंचकर घेरा बंदी कर ली। इस दौरान पुलिस ने लाइउड स्पीकर लगाए पिकप लोडर और एक एसयूवी गाड़ी सीज को सीज कर सदर पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया। मियागंज ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह ने प्रशासन पर सत्तापक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दही थाना एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दो वाहन सीज किए गए हैं। देवेंद्र, उनके भाई समेत पांच नामजद और सौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बसपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश पंकज ने बताया कि देवेंद्र सिंह ने पिछले सप्ताह पार्टी की सदस्यता ली है। देवेंद्र आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed