{"_id":"61d9d586d6171f1300318ae2","slug":"political-unnao-news-knp674304919","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह युद्ध करने वालों को दफना देंगेः साक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने बरेली की धर्म संसद में मौलाना तौकीर रजा द्वारा गृह युद्ध को लेकर दी गई चेतावनी पर पलटवार किया। कहा है कि गृह युद्ध करने वालों को दफना देंगे।
विज्ञापन
अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब 56 इंच के सीने वाले मोदी प्रधानमंत्री हैं और अमित शाह गृहमंत्री हैं। उत्तर प्रदेश में बुलडोजर नरेश योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। गृह युद्ध करने वाले को 50-60 फीट गड्ढे में खोद कर दफना दिया जाएगा। ब्राह्मणों के पार्टी से खिसकने के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा अध्यात्म पर विश्वास करती है। पं. दीनदयाल के द्वादश एकात्म मानववाद और अंत्योदय इसी पर पूरी पार्टी टिकी हुई है। पार्टी को परशुराम आज याद नहीं आए हैं। बल्कि परशुराम को कभी भूला नहीं गया। राम का नाम लेने वालों पर जो गोली चलवाते हैं। आज वह परशुराम की पूजा करने लगे हैं। वोटों की चिंता उनको है। भाजपाई राम के भी पुजारी हैं और परशुराम के भी। ब्राह्मण समाज बहुत चिंतनशील, समझदार और दूसरों को ज्ञान देने वाले हैं। वह किसी के झांसे में नहीं आने वाले हैं। ब्राह्मण को कोई बेवकूफ बनाने का प्रयास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।